फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Navjot Kaur Sidhu has said she will not resign

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, इस्तीफे का सवाल नहीं, अच्छी पार्टी न मिली तो डॉक्टरी करूंगी

Thu, 15 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Navjot Kaur Sidhu has said she will not resign
Navjot Kaur sidhu - फोटो : File Photo
क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को नई दिल्ली में भले ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया, लेकिन उनकी पत्नी विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने फिलहाल प्रदेश भाजपा से इस्तीफा देने से इंकार किया है। पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन बातचीत के दौरान नवजोत कौर ने कहा कि उनके पति राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद लंबे समय से पार्टी को अलविदा कहने का कार्यक्रम बना रहे थे और उन्होेंने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


हालांकि वह अभी पार्टी से इस्तीफा नहीं दे रहीं। उन्होेंने कहा कि यदि कोई राजनीतिक दल अच्छी और ईमानदार सोच के साथ आगे आएगी तो वह उस पर जरूर विचार करने के बाद इस्तीफे के बारे में सोचेंगी। नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा बनाए गए चौथे मोर्चे ‘आवाज-ए-पंजाब’ पर उन्होंने कहा कि अभी पार्टी बनने दें, फिर सोचेंगे। इसके अलावा किसी अन्य पार्टी को ज्वाइन करने की इच्छुक हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां मायूस हैं। बावजूद इसके वह अकाली दल को छोड़ किसी भी अन्य पार्टी पर विचार कर सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई टीम अच्छी सोच के साथ आगे नहीं आती तो वह अपने डाक्टरी के कैरियर में ही लौटना ज्यादा पसंद करेंगी। 
विज्ञापन

'भाजपा मुझे बाहर करे'

Navjot Kaur Sidhu has said she will not resign
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ - फोटो : फाइल फोटो
नवजोत ने कहा, ‘वह अपने क्षेत्र के लोगों की विधायक हैं। मैं इंतजार कर रही हूं कि भाजपा मुझे बाहर करे। इसके लिए उन्हें ही जवाब देना होगा। वह उनके साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। मैंने लोगों और भाजपा वर्करों की आवाज उठाई, जो अकाली दल के हाथों बेइज्जत हो रहे हैं। यदि वह मेरे काम की स्टाइल पर मुझे निलंबित करते हैं तो मैं उनका स्वागत करती हूं।’

नवजोत ने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार का हिस्सा होने के बावजूद उनके क्षेत्र के कामों को सरकार अनुमति नहीं दे रही। यह कैसी गठबंधन सरकार है। उन्होंने कहा कि आज वह अपने क्षेत्र के मुद्दे विधानसभा में उठाने वाली थीं, लेकिन कांग्रेसी विधायकों ने सदन ही नहीं चलने दी। उन्होंने सदन में जूते चलने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह सदन की गरिमा के खिलाफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed