{"_id":"5bfa2765bdec22415b095e06","slug":"navjot-kaur-said-navjot-sidhu-will-go-to-pakistan-and-will-pray-at-kartarpur-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, पाकिस्तान जाएंगे सिद्धू, माथा टेककर आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, पाकिस्तान जाएंगे सिद्धू, माथा टेककर आएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर पाकिस्तान जाएंगे और करतारपुर साहिब में माथा टेककर आएंगे। जो भी कुछ किया है बाबा नानक ने किया है। किसी को इस बात का श्रेय नहीं लेना चाहिए। यह बात कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जो कॉरिडोर खोलने का फैसला लिया है उसका श्रेय किसी को नहीं लेना चाहिए। क्योंकि सब जानते हैं कि किसने क्या किया है।
विज्ञापन
यह बाबा नानक की ही कृपा हुई है जो लोगों को करतारपुर साहिब के दर्शनों का मौका मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने अकाली दल पर निशाना साधा कि उनके राज में पंजाब में गुंडे पैदा हुए। जिसकी वजह से पंजाब का माहौल अभी तक बिगड़ा हुआ है। जल्द ही पंजाब का माहौल दुरुस्त हो जाएगा। लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन