{"_id":"5d3cb5f78ebc3e6caa3bb3ad","slug":"navin-jayhind-says-aap-will-organise-kanwar-yatra-against-drug-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन जयहिंद का एलान, नशे के खिलाफ कांवड़ यात्रा निकालेगी ‘आप’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन जयहिंद का एलान, नशे के खिलाफ कांवड़ यात्रा निकालेगी ‘आप’
Sun, 28 Jul 2019 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
नवीन जयहिंद, आप
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने शनिवार से कांवड़ यात्रा के माध्यम से नशे का मुद्दा उठाने का फैसला किया है जिसके चलते जयहिंद कांवड़ यात्रा के माध्यम से लोगों को नशे के विरूद्ध लामबंद करेंगे।
विज्ञापन
जयहिंद ने कहा कि आज प्रदेश के युवा नशे के गर्त में जा रहे है। हरियाणा में जहां दूध-दही का खाना हुआ करता था वहीं आज युवा सरकार की नाकामी की वजह से नशे के आदि हो रहे हैं।
विज्ञापन
तंज कसते हुए जयहिंद ने कहा कि यह मुद्दा केवल भाषणों का नहीं बल्कि धरातल पर जाकर कुछ करने का है। हरियाणा में युवा वर्ग कांवड़ यात्रा से जुड़ा रहता है। इसीलिए कांवड़ यात्रा के माध्यम से नशों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
जयहिंद ने बताया कि यह यात्रा 28 जुलाई से हरिद्वार से शुरू की जाएगी और 30 जुलाई को रोहतक में खत्म हेगी। ‘नशा छुड़ाओ, युवा बचाओ’ मुहिम के साथ हरियाणा ‘आप’ नेता कांवड़ यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।
इस यात्रा के माध्यम से युवाओं के बीच जाकर उनसे नशा छोड़ने की अपील करेंगे। नवीन जयहिंद ने मांग की कि हरियाणा सरकार भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करें, ताकि युवाओं को नशे की गर्त से दूर रखा जा सके।