फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   navin jaihind, haryana aap, haryana aap state president, haryana politics, haryana

हरियाणा में 'आप' के संगठन को लेकर नवीन जयहिंद का बड़ा ऐलान

Fri, 06 May 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 May 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
navin jaihind, haryana aap, haryana aap state president, haryana politics, haryana
हरियाणा आप के प्रदेश प्रधान नवीन जयहिंद - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा है कि हरियाणा में पार्टी के प्रकोष्ठों का नए सिरे से गठन किया जाएगा। पार्टी की ओर से युवाओं तथा महिलाओं को अपने साथ जोड़ते हुए अन्य सभी विंग गठित होंगे। उनका दावा है कि हरियाणा में मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा की जाएगी।
विज्ञापन


वीरवार को यहां पत्रकार वार्ता में नवीन जयहिंद ने कहा कि आज हरियाणा में सरकार तथा विपक्ष के नाम पर कुछ नहीं है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और प्रदेश का हर वर्ग सरकार से दुखी है। इनेलो को भाजपा की बी-टीम करार देते हुए जयहिंद ने कहा कि आज भाजपा इनेलो को आगे रखकर कांग्रेस की घेराबंदी कर रही है।
विज्ञापन


हरियाणा में हाल ही में हुए आरक्षण आंदोलन के लिए सीधे तौर पर भाजपा, कांग्रेस व इनेलो को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि तीना राजनैतिक दलों ने अपने हितों को साधने के लिए इस प्रदेश को फूंकने का काम किया है। इस आंदोलन से पूरे प्रदेश में जातिवाद का जहर घुला है। प्रदेश को  जातिवाद के नाम पर बांटने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा में जल्द ही जातिवाद के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करेगी। जिसमें लोगों को जातिवाद से उपर उठकर भाईचारा मजबूत करने के लिए प्रेरित किया जाएगा वहीं भाजपा सरकार की असफलताओं के बारे में प्रदेश की जनता को बताया जाएगा। इस अभियान के दौरान लोगों को दिल्ली सरकार की विकास योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed