{"_id":"592f0b804f1c1b7508bdb584","slug":"naveen-singla-of-panchkula-102th-rank-in-upsc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC में पंचकूला की नव्य सिंगला को 102 वीं रैंक, अंशु सिंगला को 157 वां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC में पंचकूला की नव्य सिंगला को 102 वीं रैंक, अंशु सिंगला को 157 वां
सुशील गंभीर/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
नव्य सिंगला
संघ लोक सेवा आयोग के परिणाम में इस बार ट्राइसिटी के होनहार टॉप 100 में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। पंचकूला की नव्या सिंगला ने 102 वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। वहीं अंडर ट्रेनिंग आईपीएस और पंचकूला सेक्टर-20 थाने की एसएचओ अंशु सिंगला को 157 वां स्थान हासिल किया है।
इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी से पासआउट चंडीगढ़ निवासी शिखा खोसला ने 439 वीं रेंक हासिल की है। शिखा करनाल के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा की पत्नी हैं। वहीं चंडीगढ़ स्थित कैग में सीनियर ऑडिटर के पद पर तैनात प्रियंका ने 467 वें स्थान पर रही। प्रियंका मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली हैं।
ऐसा अर्से बाद हुआ है कि ट्राईसिटी से तो टॉप 100 में किसी ने जगह नहीं बनाई है। पिछले साल के परिणाम में चंडीगढ़ की गजल भारद्वाज 40 वें स्थान पर थीं। वहीं दूसरे नंबर पर 58 वीं रेंक के साथ नाजुक रही थी, जो चंडीगढ़ के पूर्व गृह सचिव अनिल कुमार की बेटी हैं।
विज्ञापन
प्रियंका ज्वाइन करेंगी सर्विस
प्रियंका इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग हैं और वह वर्तमान में कैग में सीनियर ऑडिटर के पद पर तैनात हैं। प्रियंका ने बताया कि उसने पिछली दफा भी परीक्षा दी थी, लेकिन इंटरव्यू क्लीयर नहीं हो सका। इस बार भी उन्होंने बगैर कोचिंग के परीक्षा दी और 467 वें स्थान पर आई। प्रियंका के मुताबिकवह सर्विस ज्वाइन करेंगी और आगे भी और बेहतर करने की कोशिश जारी रखेगी।

Trending Videos
अमृतसर के अनमोल बेदी को मिला दूसरा स्थान
Anmol Sher Singh Bedi
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2016 की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कर्नाटक के कोलार की नंदिनी केआर ने यूपीएससी टॉप किया है। अमृतसर के अनमोल शेर सिंह बेदी को दूसरा और गोपालकृष्णन रोनांकी को तीसरा स्थान मिला है। इस परीक्षा में 1099 अभ्यर्थी सफल रहे। इनमें 846 पुरुष और 253 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इनकी नियुक्ति आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए होगी। शीर्ष 25 में रहने वालों में 18 पुरुष और 7 महिलाएं हैं।
टॉप करने वाली नंदिनी का चयन वर्ष 2014 में आईआरएस के लिए हुआ था। वह इस समय फरीदाबाद स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं नशीले पदार्थ अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। ओवरआल दूसरे स्थान पर रहने वाले अनमोल शेर सिंह बेदी ने पुरुष वर्ग में टॉप किया है। अनमोल ने बिट्स पिलानी से कंप्यूटर साइंस में बीई किया है।
वार्षिक परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले कुल 1099 छात्रों में से पांच सौ अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से हैं। जबकि 347 ओबीसी वर्ग, 163 एससी और 89 एसटी वर्ग से हैं। परिणाम के आधार पर 180 का चयन आईएएस, 150 का आईपीएस और 45 का आईएफएस के लिए हुआ है। इसके अलावा केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप-ए के लिए 603 और ग्रुप-बी के लिए 231 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 220 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। वर्ष 2016 की मैन परीक्षा दिसंबर में आयोजित की गई थी। वहीं साक्षात्कार मार्च से मई के बीच आयोजित किए गए थे।