फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naveen Jaihind meeting With Workers in Mohindergarh

नवीन जयहिंद बोले- अगर कांड चाहिए तो भाजपा को चुन लें, काम चाहिए तो ‘आप’ ही विकल्प

Wed, 24 Jul 2019 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jul 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jaihind meeting With Workers in Mohindergarh
नवीन जयहिंद - फोटो : फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि जनता के पास विधानसभा चुनाव को लेकर दो विकल्प हैं। अगर बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम चाहिए तो आम आदमी पार्टी को चुनें। अगर कांड चाहिए तो भाजपा को चुन लें। लोगों को भाजपा के झूठ से बचाने का दम केवल आप में है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार युवाओं को नशेड़ी बना रही है।

विज्ञापन


आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के प्रचार के लिए प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा की सभी विधानसभाओं पर पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है। 

विज्ञापन

जुलाई अंत तक 40 विधानसभाओं में मीटिंग पूरी हो जाएंगी। अब तक जींद, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, गोहाना, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा जिले की विधान सभाओं में मीटिंग हो चुकी हैं। प्रत्येक विधानसभा में बूथ स्तर पर ब्रिगेड तैयार की जा रही है। यह बूथ ब्रिगेड आम जनता तक दिल्ली में बिजली-पानी, जवान-किसान, शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए काम गिनाएगी। प्रदेश में भाजपा सरकार के किये कांड हर घर तक लेकर जाएगी। 

सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावे पर प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को लूटकर खाने पर तुली हुई है। भ्रष्टाचार का बड़ा खेल रोडवेज किलोमीटर स्कीम में साबित हुआ है। गुरुग्राम में जमीन घोटाला, खनन घोटाला सहित कई घोटाले उजागर हो चुके हैं। हरियाणा में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने स्कूलों का सत्यानाश कर दिया। किसी अस्पताल में पूरी दवा नहीं मिल रही। अधिकतर अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली हैं।

यह सरकार लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश में हर रोज मर्डर, दुष्कर्म, लूट की घटनाएं सरेआम हो रही हैं। आज प्रदेश में दूध की दुकानों से ज्यादा शराब की दुकानें हैं। सरकार युवाओं को नशेड़ी बनाने में लगी हुई है। इस विधानसभा चुनाव में जनता के पास दो विकल्प हैं। बिजली-पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के काम चाहिए तो आम आदमी पार्टी को चुनें। अगर कांड करवाने है तो भाजपा को चुन लें। लोगों को भाजपा के झूठ से बचाने का दम सिर्फ आम आदमी पार्टी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed