फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nautapa is very hot, mercury crosses 45 in cities

Chandigarh News: खूब तपा रहा नौतपा, शहरों में पारा 45 पार, स्कूल बंद

Tue, 28 May 2024 04:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Nautapa is very hot, mercury crosses 45 in cities
-सिरसा 48.4 डिग्री, नूंह में भी 48 डिग्री, आज और कल अलर्ट, अस्पतालों में हाइपोथर्मिया रूम बनाने के निर्देश
विज्ञापन

-बिजली की खपत भी 4000 मेगावाट अधिक हुई, सुबह 11 से तीन रहता है लू का असर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूरा हरियाणा भीषण गर्मी व गर्म हवाओं की चपेट में है। चार शहरों को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में तापमान 45 डिग्री पार कर गया है। सबसे अधिक तापमान सिरसा में लगातार दूसरे दिन 48.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नूंह में भी तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। नौतपा में आसमान से बरसती आग को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों को 28 मई यानी आज से बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। गर्मी व लू से बचाव के लिए सभी अस्पतालों में हाइपोथर्मिया रूम (हीटवेव के मरीज को रखने के लिए) बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, माैसम विभाग ने आज व कल भीषण गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी बढ़ने के साथ हरियाणा में बिजली की खपत भी एकदम से बढ़ गई है। 1 मई तक जहां बिजली की मांग 8200 मेगावाट थी, वह अब 12 हजार मेगावाट पहुंच गई है। हरियाणा की कुल बिजली क्षमता करीब 14 हजार मेगावाट है। अगर इससे ज्यादा खपत बढ़ती है तो बिजली कट लगाए जा सकते हैं।
सोमवार को सूरज की तपिश और लू ने लोगों को खूब तपाया। नारनौल, रोहतक और सिरसा में भीषण लू दर्ज की गई, जबकि अंबाला, हिसार, करनाल और भिवानी में लू चली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। पश्चिम व दक्षिण हरियाणा के इलाकों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहने वाला है। हालांकि 30 मई से हरियाणा के दो-तीन इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है और तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। जून में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रातें भी गर्म
गई है। हरियाणा के शहरों में रात का तापमान भी 25.5 डिग्री से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान नारनौल में 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। अगले चार दिन रात के वक्त भी तापमान ज्यादा रहेगा।
अंबाला में 10 साल व करनाल में 8 साल बाद सबसे ज्यादा गर्मीभीषण गर्मी ने रिकॉर्ड भी तोड़ने शुरू कर दिए हैं। अंबाला में 44.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे अंबाला में 2013 में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।इसके बाद से मई में तापमान 44.5 से नीचे ही रहा। वहीं, करनाल में पारा 44.2 रहा जबकि 2015 में सबसे अधिक 44.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
---------------------------------

पहली जुलाई को खुलेंगे स्कूल


शिक्षा विभाग ने इस बार चार दिन पहले ही स्कूलों में गर्मी की छु्ट्टियां घोषित की हैं। हालांकि पांचवीं तक के स्कूलों में एक सप्ताह पहले ही अवकाशा घोषित कर दिया गया था। सभी स्कूलों को हिदायत दी गई है कि सोमवार को ही ग्रीष्मकालीन होमवर्क देना सुनिश्चित किया जाए। अब स्कूल पहली जुलाई को खुलेंगे। हालांकि, जिला उपायुक्तों की तरफ से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ ने पहले ही 30 जून तक अवकाश की घोषणा कर दी थी।
------------------------------------------------------------------
स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर : आईवी फ्लूड और ओआरएस की कमी न होने दें
स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सीएमओ को अस्पतालों के आपातकालीन वार्ड में हाइपोथर्मिया रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। आईवी फ्लूड और ओआरएस की कमी नहीं होने के भी निर्देश दिए गए है। इन सबके लिए विभाग ने बजट भी जारी किया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. आरएस पुनिया ने हाइपोथर्मिया रूम को एसी लगाकर ठंडा किया जाता है और मरीज को इसी रूम में रखा जाता है। उन्होंने बताया कि लू की चपेट के मामले जरूर सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश में लू से किसी की मौत फिलहाल नहीं हुई है। पिछले दिनों चुनावी ड्यूटी में लगे कुछ पुलिस कर्मी जरूर अस्पताल में आए, लेकिन इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि आमतौर पर हीटवेव का असर सुबह 10 से 4 बजे और ज्यादातर 11 से 3 बजे तक होता है, इसलिए लोगों को जरूरी काम पर ही निकलना चाहिए। विभाग ने पूरे मामले की मॉनिटरिंग के लिए एक उप निदेशक स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाई हैॅ। वह रोजाना पूरे हरियाणा के सीएमओ से रिपोर्ट लेते हैं।
-------------------
फसलों को नुकसान : कपास और सब्जियों को बचाना चुनौती
किसानों के समक्ष कपास व सब्जियों को बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। बढ़ते तापमान और दिनभर चलने वाली गर्म हवा के कारण फसल और सब्जियों की पत्तियां झुलसने लगती हैं। पशुओं का हरा चारा, ज्वार, बाजर व मक्खन घास भी मुरझाने लगी हैं।
-------------------------------------------
कहां कितना रहा तापमान (सेल्सियस में)
सिरसा 48.4
नूंह 48.0
बालसमंद 47.2
रोहतक 47.1
नारनौल 47.5
झज्जर 47.0
महेंद्रगढ़ 47.0
फरीदाबाद 46.9
जींद 46.8
दादरी 46.8
रेवाड़ी 46.7
पलवल 46.4
हिसार 46.3
गुरुग्राम 46.0
भिवानी 45.5
सोनीपत 45.6
अंबाला 44.5
करनाल 44.2
पानीपत 44.2
यमुनानगर 42.8
--------------------------------------------
पिछले एक सप्ताह में बिजली खपत(मेगावाट)
20 मई 11435
21 मई 11962
22 मई 11922
23 मई 11858
24 मई 12451
25 मई 10663
26 मई 10982
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article