{"_id":"a2837d0beba9cb64969feec8a7e02a65","slug":"national-youth-team-aware-people-to-flying-kites","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय युवा दल ने पतंगबाजी से लोगों को किया जागरुक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय युवा दल ने पतंगबाजी से लोगों को किया जागरुक
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 14 Jan 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर सात के सामुदायिक केंद्र में मंगलवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंग बाजी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा दल की ओर से आयोजित की गई थी। इस मौके पर सेक्टर वासियों और राष्ट्रीय युवा दल के सदस्यों के सभी सदस्य परिवार सहित पहुंचे थे।
इस दौरान सभी ने पतंग बाजी का लुफ्त उठाया। इसके अलावा कार्यक्रम में हिस्सा लेने पार्षद सीबी गोयल और भावना गुप्ता भी पहुंचे थे।
पतंगबाजी के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे लिमका बुक ऑफ रिकार्ड में पतंगबाजी के लिए अपना नाम दर्ज करवा चुके देवेंदर पाल सिंह।
सभी ने पतंग पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश लिखकर लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर दल के प्रधान संदीप, सेक्रेट्री देवेंदर रोहिला, सीनियर उप प्रधान वीपिन लुथरा, पार्षद भावना गुप्ता, सीबी गोयल व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन