फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Sports Day special: Haryana government will provide financial assistance to sportspersons

खेल दिवस विशेष: पदक की फैक्ट्री है हरियाणा, खिलाड़ियों को और निखारेगी सरकार, बढ़ेगी धाक

Sat, 29 Aug 2020 01:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 Aug 2020 01:31 AM IST
सार

  • कोरोना काल में भी खिलाड़ियों ने जारी रखा अपना प्रशिक्षण
  • अब खेलो इंडिया 2021 की मेजबानी में जुटा है हरियाणा

विज्ञापन
National Sports Day special: Haryana government will provide financial assistance to sportspersons
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो )

विस्तार

खिलाड़ियों को चैंपियन बनाने के लिए प्रदेश सरकार अब खिलाड़ियों को और निखारने का काम करेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार विभिन्न नई योजनाएं तैयार कर रही हैं। हालांकि कोरोना काल में खिलाड़ियों के खेल मुकाबले नहीं हो पाए। मगर देश की मेडल फैक्ट्री कहे जाने वाले हरियाणा में खिलाड़ियों ने अपना अभ्यास जारी रखा और अब खिलाड़ी पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं। 

विज्ञापन


उधर, हरियाणा अगले साल होने वाले खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की भी मेजबानी कर रहा है। इसलिए हरियाणा खेल विभाग इसकी भी तैयारियों में जुट गया है। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह का मानना है कि लॉकडाउन में के खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को सशक्त बनाने का मौका है। उन्होंने कहा कि राज्य में लागू ‘हरियाणा खेल एवं शारीरिक गतिविधियां नीति-2015’ खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन


ओलंपिक-पैरालंपिक की तैयारियों को मिलेगा एडवांस
हरियाणा सरकार जानती है कि प्रदेश की माटी में पैदा हुए म्हारे खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल मुकाबलों में चमकना भी जानते हैं और मेडल झटकना भी। सरकार ने अब फैसला किया है कि ओलंपिक व पैरालंपिक खिलाड़ियों को मुकाबले से पहले तैयारियों के लिए एडवांस राशि दी जाएगी। पहले ओलंपिक व पैरालंपिक खेलने के बाद खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि सरकार देती थी। जबकि ओलंपिक व पैरालंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि की तैयारी के समय बेहद जरूरत होती है। ऐसे समय में खिलाड़ी को डाइट व अन्य कई तरह के सामान की जरूरत होती है। जिस पर काफी खर्च आता है। इसलिए ओलंपिक व पैरालंपिक में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये एडवांस दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में भी जमाई धाक

प्रदेश के कई खेल प्रतिभाओं ने अपना दम दिखाते हुए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में अपनी धाक जमाई है। खेलमंत्री संदीप सिंह समेत प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों की इस प्रदर्शन से खासी उत्साहित है। भारतीय हाकी की पूर्व कप्तान रानी रामपाल व पहलवान विनेश फोगाट को आगामी खेल दिवस पर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, शूटर मनु भाकर, हॉकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर, मुक्केबाज मनीष कौशिक, पैराशूटर मनीष नरवाल, कबड्डी खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा, पैरा एथलीट संदीप चौधरी को अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। द्रोणाचार्य अवार्ड से कबड्डी के प्रशिक्षक कृष्ण कुमार तथा पहलवान ओम प्रकाश दहिया को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार, कबड्डी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह व पहलवान नेत्रपाल हुड्डा को ध्यान चंद अवार्ड के लिए चुना गया है।

खेलो इंडिया की मेजबानी को यादगार बनाएगी सरकार
अगले साल 2021 में हरियाणा खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा। इस मेजबानी को प्रदेश सरकार यादगार बनाना चाहती है। जिसे लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह गंभीर है। खेल मंत्री संदीप सिंह के अनुसार खेलो इंडिया का आयोजन नए अंदाज में किया जाएगा। इसको लेकर तमाम तैयारियां मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में की जाएंगी। 

उनके अनुसार काफी प्रयासों के बाद 2021 मे खेलो इंडिया की मेजबानी करने का मौका हरियाणा को मिला है। इन खेलों को यादगार व एतिहासिक बनाने के लिए हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशों के खिलाड़ियों, खेल विभागों, प्रशिक्षकों, फेडरेशन व कमेटियों से सुझाव शामिल किए जाएंगे। खेलो इंडिया को लेकर प्रदेश के खेल मैदानों को देखा जा रहा है और इन खेल मैदानों को खेलो इंडिया के अनुरूप ही तैयार किया जाएगा। प्रदेश में इस बड़े आयोजन से खिलाड़ी व खेल प्रोत्साहित होंगे और नए खिलाड़ियों की खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed