{"_id":"56f6ba4b4f1c1b2423f14ef7","slug":"national-para-olympic-games-rio-olympic-cm-khattar-rao-inderjeet-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो पंचकूला में चमकेगा, उसे रियो ओलंपिक में भेजेंगेः सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो पंचकूला में चमकेगा, उसे रियो ओलंपिक में भेजेंगेः सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भी उठकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में शुरू हुई राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक मीट में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ही रियो ओलंपिक में भेजा जाएगा। ये बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला सेक्टर तीन के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पांच दिवसीय 16वें राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक मीट का शुभारंभ करने के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से अब पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को भी छह करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं रजत पदक के लिए चार करोड़ व कास्य पदक विजेता को ढाई करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस स्पोर्ट्स मीट में 20 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के करीब एक हजार खिलाड़ी व 100 खेल प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भारतीय पैरा ओलंपिक कमेटी व हरियाणा पैरा ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मांग पर फरीदाबाद में पैरा ओलंपिक कमेटी का कार्यालय बनाने का आश्वासन दिया।
रियो ओलंपिक में होगा चयन: राव इंद्रजीत
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इसी वर्ष होने वाले रियो ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों का चयन पैरा ओलंपिक एथलेटिक मीट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
ये रहे उपस्थित
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, सहकारिता राज्य मंत्री विक्रम सिंह यादव, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता व लतिका शर्मा, सुखविंद्र श्योराण, मेयर उपेंद्र कौर आहलुविला, भाजपा महिला विंग की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, सांसद रतन लाल कटारिया, पंचकूला के उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़, खेल पुलिस आयुक्त ओपी सिंह, निदेशक जगदीप सिंह, पुलिस उपायुक्त अनिल धवन, भारतीय पैरा ओलंपिक कमेटी के महासचिव जे चंद्रशेखर, पैरा ओलंपिक कमेटी हरियाणा के उपाध्यक्ष गुरशरण सिंह उपस्थित रहे।