{"_id":"a6cb01afe796de97d04d6cc292a62933","slug":"national-lok-adalat-in-mohali-on-12-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय चाहिए, 12 को नेशनल लोक अदालत आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय चाहिए, 12 को नेशनल लोक अदालत आइए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें फौजदारी के मामलों को छोड़कर अन्य सभी लंबित केसों का निपटारा राजीनामे के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला एवं सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी परमिंदर सिंह ने बताया कि यह अदालत शहर के साथ सब डिवीजन डेराबस्सी और खरड़ की अदालतों में भी लगेंगी।
विज्ञापन
वहीं, सीजेएम पुनीत मोहन शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में केसों की सुनवाई के लिए कोर्ट फीस नहीं लगती है। यदि अदालत के माध्यम से केस का निपटारा होता है तो अदा की हुई कोर्ट फीस को वापस करना सुनिश्चित किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि जिन मामलों की सुनवाई लोक अदालत में होती है, उनके खिलाफ दोबारा अपील नहीं की जा सकती।