{"_id":"6a0a236663501ce522085591","slug":"national-level-players-coming-out-from-the-citys-carrom-centre-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1022587-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शहर के कैरम सेंटर से निकल रहे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शहर के कैरम सेंटर से निकल रहे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के कैरम सेंटर पर कम संसाधनों में भी यहां से तैयार हुए कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। कम सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन लगातार युवाओं को इस खेल से जोड़ने का काम कर रही है। सेंटर में युवा अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। अनुभवी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की देखरेख में उन्हें खेल की बारीकियां सिखाई जाती हैं।
एसोसिएशन की ओर से समय-समय पर स्थानीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं, जिससे नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इंटरनेशनल खिलाड़ी गगनदीप सिंह का कहना है कि कैरम सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि करियर बनाने का भी अच्छा माध्यम बन रहा है। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन कर चुके हैं।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि यदि यूटी प्रशासन का सहयोग मिले तो खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उनका कहना है कि संसाधनों की कमी के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में शहर के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन
सेक्टर 45 स्थित स्कूल में सेंटर
चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन के सचिव महेश सेकड़ी ने बताया कि कैरम खेल का एकमात्र सेंटर सेक्टर 45 स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल में बना हुआ है। यहां स्कूल के सहयोग से सेंटर चलाया जाता है और यहीं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता है। इस सेंटर पर समर कोचिंग कैंप भी लगाए जाते हैं, जिसमें युवा बच्चों को कैरम खेल से जोड़ने के लिए इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी भी प्रशिक्षण देते हैं।
नेशनल एवं इंटरनेशनल खिलाड़ी
सचिव महेश सेकड़ी ने बताया कि इस सेंटर ने लड़के और लड़कियों के वर्ग में कई नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी दिए हैं। लड़कों के वर्ग में गगनदीप सिंह, हिमांशु शेखर, गोपाल कक्कड़, पारस अरोड़ा, अभिनव शर्मा और मोहम्मद तालिब का नाम शामिल है। वहीं महिला वर्ग में तुबा सहर, वैधवी ममगैन, मरियम, संगिनी ममगैन, सरोज चंदेल और आयशा का नाम शामिल है।