फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Investigation Agency declares cash reward against wanted accused Kashmir Singh Galwaddi

Punjab News: आतंकी कश्मीर सिंह पर NIA ने घोषित किया 10 लाख का इनाम, कई आतंकी गतिविधियों में रहा है शामिल

Tue, 23 May 2023 04:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 May 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
National Investigation Agency declares cash reward against wanted accused Kashmir Singh Galwaddi
कश्मीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तानी आतंकी लुधियाना निवासी कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। ‘बलबीर सिंह’ पिछले साल 20 अगस्त को दिल्ली में आईपीसी और यूएपीए के विभिन्न प्रावधानों के तहत दर्ज मामले में वांछित है। एनआईए के मुताबिक यह मामला खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और द इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन की ओर से देश के खिलाफ लड़ाई के लिए रची गई साजिश से संबंधित है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने आरोपी की तस्वीरें भी जारी की हैं। बलबीर सिंह के बारे में इन नंबरों पर 01124368800, 0172 2682900 व 2682901 पर सूचनाएं दे सकते हैं। व्हाट्सएप व टेलीग्राम के लिए इन नंबरों पर 91-8585931100 व 7743002947 सूचना दे सकते हैं। do.nia@gov.in व info-chd.nia@gov.in पर मेल भी कर सकते हैं। सटीक सूचना देने वाले को दस लाख का इनाम दिया जाएगा और उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed