फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national general secretary of BSP the offensive statements against narendra modi

'रावण की तरह अहंकारी हैं मोदी, देश तबाह कर देंगे'

Fri, 25 Apr 2014 12:26 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 25 Apr 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
national general secretary of BSP the offensive statements against narendra modi

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरिंदर कश्यप ने गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जैसे रावण अहंकारी था, वैसे ही मोदी अहंकारी हैं। रावण ने लंका तबाह करवाई थी, वैसे ही मोदी पूरी भारतीय जनता पार्टी को तबाह करवा देंगे।

पंजाब बसपा के इंचार्ज नरिंदर कश्यप इन दिनों पंजाब में चुनावी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला के साथ बातचीत में भाजपा पर जमकर हमला बोला। कश्यप ने कहा कि विज्ञापनों में मोदी की भरमार है और पूरी भाजपा एक किनारे पर है, जसवंत सिंह जैसे नेता आजाद तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के किसी नेता की किसी विज्ञापन या रैली में सूरत दिखाई नहीं देती क्योंकि मोदी के अंदर अहंकार है, वह किसी अन्य नेता को सहन नहीं कर सकते। ऐसा ही अहंकार रावण के भीतर था। मोदी गुजरात मॉडल पेश कर रहे हैं लेकिन वह उन 2000 लोगों की मौत के जिम्मेदार हैं, जिनकी गोधरा कांड में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के भीतर कितना अहंकार है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दंगों पर अफसोस तक जाहिर नहीं किया और हठ पर अड़ गए। जिस नेता के अंदर अपनी जनता के लिए संवेदना नहीं है, वह देश का क्या भला करेगा? वह देश के 36 राज्यों को कैसे संभालेगा।

वाजपेयी पर भी साधा निशाना
कश्यप ने कहा कि भाजपा एक घातक पार्टी है। इस पार्टी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी जब पीएम थे, उन्होंने सीबीआई का दुरुपयोग कर बहन मायावती के घर छापेमारी करवाई थी।


बहन मायावती का कसूर इतना था कि उन्होंने यूपी में भाजपा के साथ समझौता करने से इंकार कर दिया था। सुनियोजित ढंग से छापेमारी के दौरान कोठी से दो लाख रुपये मिले थे, जो कांशी राम के इलाज के लिए रखे गए थे। उन दिनों कांशी राम इलाजरत थे और बहन मायावती ने यह पैसा उनके इलाज के लिए रख छोड़ा था। लेकिन भाजपा ने कांशी राम के इलाज का पैसा भी जब्त करवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed