{"_id":"32e4eefa2366c495981d781660c83e64","slug":"national-craft-fair-from-22-january-held-on-kalagram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल क्राफ्ट मेला 22 से, दर्शकों को झुमाएंगे पंजाबी गायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल क्राफ्ट मेला 22 से, दर्शकों को झुमाएंगे पंजाबी गायक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
दस दिवसीय सातवें चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट मेले का शुभारंभ कलाग्राम में 22 जनवरी से होगा। यह मेला 31 जनवरी तक चलेगा। इसका आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन और सेंटर मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह जानकारी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार क्राफ्ट मेले में 150 से ज्यादा हथकरघा, शिल्प गुरु, नेशनल अवार्डी और संत कबीर अवार्डी समेत अन्य कलाकार भाग लेंगे। मेले में 150 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सभी कार्यक्रम कलाग्राम में शाम 6 बजे से होंगे
22 जनवरी: गायक गुरदास मान की प्रस्तुति होगी।
23 जनवरी: मिजोरम के लिप्रोसी मिशन चोयर ग्रुप की प्रस्तुति होगी।
24 जनवरी: अतरहयात निजामी एंड ग्रुप की कव्वाली की प्रस्तुति।
25 जनवरी: मनमोहन वारिस प्रस्तुति देंगे।
26 जनवरी: लखविंदर वडाली अपने गानों से समां बांधेंगे।
27 जनवरी: पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर की प्रस्तुति होगी।
28 जनवरी: मिस गुलरेज अख्तर और कुलविंदर कैली की प्रस्तुति होगी।
29 जनवरी: हास्य कवि सम्मेलन और मुंबई के पंडित संदीप महावीर एंड ग्रुप की फ्यूजन ऑफ क्लासिक डांस कथक की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी।
30 जनवरी: मिजोरम के गोयर चोयर ग्रुप की प्रस्तुति होगी। इसके बाद पंजाबी गायक सतविंदर बुग्गा की प्रस्तुति होगी।
31 जनवरी: गायक दलेर मेंहदी प्रस्तुति देंगे।