{"_id":"63827a359d1a903493157e09","slug":"national-circle-kabaddi-championship-will-start-on-28th-chandigarh-news-pkl469543918","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नेशनल सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप का 28 को होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नेशनल सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप का 28 को होगा आगाज
विज्ञापन
चंडीगढ़। एमेच्योर सर्कल कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया और पंजाब एमेच्योर सर्कल कबड्डी एसोसिएशन 28 से 30 नवंबर तक पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्राउंड पर सीनियर नेशनल सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है। इसमें महिला और पुरुष वर्ग में प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। मैच लीग कम नॉकआउट आधार पर होंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन 28 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा और समापन समारोह 30 नवंबर को शाम 4 बजे होगा।
पाकिस्तान के लिए भारतीय टीम चुनी जाएगी
एमेच्योर सर्किल कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया फाउंडर जनरल सेक्रेटरी जेपी शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ में होने वाली सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन नेशनल कबड्डी टीम में होगा। चयनित टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। इसमें पाकिस्तान के कई शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे।
इन राज्यों से टीमें लेंगी हिस्सा
चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक और राजस्थान से कबड्डी टीमें शिरकत कर रही हैं। चैंपियनशिप के दौरान एक तकनीकी आधिकारिक क्लिनिक भी आयोजित किया जाएगा। चुनाव के लिए फेडरेशन की वार्षिक आम बैठक आयोजित की जाएगी व चार साल की टर्म के लिए फेडरेशन के चुनाव भी किए जाएंगे।