फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   national chess champion anuradha beniwal says about singer dancer sapna haryanvi

अनुराधा का खुला खत: 'सॉरी.. आपकी सोच घिनौनी है, सपना का डांस नहीं'

Sat, 10 Sep 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Sep 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
national chess champion anuradha beniwal says about singer dancer sapna haryanvi
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी लेकर चल रहे विवाद पर देखिए नेशनल चेस चैंपियन अनुराधा बेनीवाल की कड़ी टिप्पणी।
विज्ञापन


मैंने अभी तक सपना पर कुछ नहीं लिखा ना कभी कोई बहस की, लेकिन अब जब इज़्ज़तदार समाज उसे हरियाणा की बदनामी का कारण और हरियाणा में बढ़ते बलात्कार का कारण बताने लगा है तो लिखना जरुरी हो जाता है।

सपना अच्छा डांस करती है। मैंने कई बार उसके गाने यूट्यूब पे देखें हैं, और कई बार उसकी नक़ल करके नाचने की कोशिश भी की है! मैंने शिल्पा शेट्टी के गाने “यूपी बिहार लूटने” के गाने पे भी खूब प्रैक्टिस की है। प्रियंका का रामलीला का डांस भी काफी सही है। शीला की जवानी पे भी खूब ठुमके लगाए हैं।
विज्ञापन


राखी का “आंखों की मस्ती” तो एवर ग्रीन है। शकीरा “हिप्स डोंट लाइ”, बियॉन्से का “पार्टीशन”, मडोना का “हंग अप” और जाने कितने ही “उत्तेजक” समझे जाने वाले गानो को खूब पसंद किया है और नक़ल करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'नंगी लड़की बलात्कार का कारण नहीं'

national chess champion anuradha beniwal says about singer dancer sapna haryanvi
नेशनल चेस चैंपियन अनुराधा बेनीवाल
Oh there daddy, d-daddy now you ripped my fur
Oh baby, b-baby be sweatin’ on my hair
Took 45 minutes to get all dressed up
We ain’t even gonna make it to this club

उसे मिशेल ओबामा स्ट्रेंथ/साहस का ब्रांड अम्बेसडर बताती है। लड़कियों के रोल मॉडल बताती है। मैडोना लेजेंड है।

नंगी लड़की बलात्कार का कारण नहीं है। उसका कारण कुंठित सोच है। सेक्सुअल होना और बलात्कारी होने में बहुत अंतर है। बलात्कारी आदमी दूसरे इंसान को इंसान नहीं समझता, वो उसे अपना हक़, अपनी प्रॉपर्टी, अपना शिकार समझता है। 

ये सोच पितृसतात्‍मक ढांचे से उपजी है। जहाँ औरत को बराबर का इंसान नहीं माना जाता (ये विदेशो के लिए भी सच है), ये सोच हमारे समाज से पैदा हुई है, सपना के डांस से नहीं। उस डांस को देखने मर्द अपनी बीवियों के साथ आये होते तो घर जाके एक अच्छी रात गुजारते। लेकिन वो बीवियों को घर छोड़ के आएं हैं, वो बीवी को उत्तेजक रूप में नहीं देखना चाहते। वो सपना का ही सपना देखना चाहते हैं। तो बीवियां घर में कुढ़ रही हैं, और ये बाहर।

'उत्तेजना हमारा स्वभाव है'

national chess champion anuradha beniwal says about singer dancer sapna haryanvi
नेशनल चेस चैंपियन अनुराधा बेनीवाल
उत्तेजना हमारा स्वाभाव है। हमें अच्छा लगता है। सबको। हम सब देखते हैं। देखना चाहते हैं। दिक्कत सिर्फ इतनी है के हमारे मार्किट में सिर्फ औरत को उत्तेजक मटेरियल बना के पेश किया जाता है। (उस पर बहस फिर कभी)

लेकिन आप सपना के पीछे पड़ जाते हैं, और उसके मरने की दुहाई देते हैं। क्योंकि वो आपके बीच नाचती है। वो आपकी पहुँच में है। वही लड़की सूट तो क्या कच्छी पहन के किसी हॉलीवुड स्टार के साथ नाचती तो आप उसके ऑटोग्राफ के लिए लाइन लगाते। इसी लड़की को कल बॉलीवुड में ब्रेक मिल जाए (काश उसे मिल जाए) तो आप उसे कुछ सालों में मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे। क्यों रणदीप को नहीं चाहते। क्या उसने न्यारे सोशल वर्क के झंडे गाड़े हैं?

सॉरी आपकी सोच घिनोनी है, उसका डांस नहीं। ये जो तुम बीवी, गिर्ल्फ्रेंड और वैश्या को अलग अलग रखते हो, रखना चाहते हो। ये जब दोस्त हो जाएंगी ना, तब छुपने को जगह नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed