फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national boxer dead in train accident

ट्रेन के नीचे आने से नेशनल बॉक्सर की मौत

Sat, 03 Jan 2015 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sat, 03 Jan 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
national boxer dead in train accident

दिल्ली जाने वाली हरियाणा एक्सप्रेस में चढ़ते समय नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर सुखबीर की मौत हो गई। मरने वाला बॉक्सर आजाद नगर निवासी दिल्ली रेलवे में टीटीई के पद पर तैनात था। स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में भर्ती हुआ सुखबीर दिल्ली जाने के लिए शुक्रवार सुबह करीब सवा पांच बजे प्लेटफार्म पर खड़े थे। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है।

विज्ञापन


दिल्ली रेलवे के टीटीई सुखबीर बॉक्सिंग में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट था और वर्ष 1992 में स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत उनकी गोवाहटी में नियुक्ति हुई थी। वर्तमान में वह राजधानी एक्सप्रेस में टीटीई पद पर कार्यरत था। परिजनों ने बताया है कि सुखबीर छुट्टी पर घर आया हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से ड्यूटी के लिए निकला था। सुबह वह ट्रेन में चढ़ने लगा तो उनका पांव प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में आ गया। उसी दौरान अचानक ट्रेन चल पड़ी और वह नीचे गिर गए। हादसे में सुखबीर की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना किसी ने रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर बेटा बोला, अब पापा नहीं रहे
बॉक्सर सुखबीर के कोच सूबे सिंह बैनीवाल थे। बैनीवाल ने कहा कि सुबह सुखबीर के नंबर से कॉल आई तो मैंने सामान्य अंदाज में कहा, बेटा सुखबीर क्या हाल है। जवाब मिला, सर मैं उनका बेटा बोल रहा हूं, पापा अब नहीं रहे। सूबे सिंह बैनीवाल ने कहा कि मुझे दुख है कि मैंने एक अच्छा शिष्य खो दिया

ये थीं उपलब्धियां
सुखबीर ने कोच सूबे सिंह से ट्रेनिंग ली थी। सब जूनियर और जूनियर में वह नेशनल चैंपियन रह चुका था। इसके अलावा नेशनल कैंप में ट्रेनिंग ले चुका था। वाईएमसी टूर्नामेंट में भी उसने हिस्सा लिया था, जिसमें भी उसने पदक हासिल किया था। इस टूर्नामेंट के आधार पर 1992 में उसकी रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के आधार पर भर्ती हुई थी।

आरंभ में वह गुवाहटी में तैनात था और फिलहाल दिल्ली में राजधानी एक्सप्रेस में टीटीई के पद पर ड्यूटी कर रहा था। उधर मृतक बॉक्सर के भाई सुनील का आरोप है कि कई दिनों से गाड़ी प्लेटफार्म नंबर तीन पर आती रही है। शुक्रवार को कई दिनों बाद अचानक हरियाणा एक्सप्रेस प्लेट फार्म नंबर एक पर पहुंच गई। भाई को तब पता चला तो वह दौड़ा और हादसा हो गया।

जांच अधिकारी शक्कतर सिंह, जीआरपी ने बताया कि गाड़ी एक नंबर प्लेटफार्म पर ही आई थी, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि बॉक्सर सुखबीर अपॉजिट साइड से भागकर चढ़ रहा था। पांव फिसलने के चलते वह हादसे का शिकार हो गया होगा।


निहाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक के अनुसार हमेशा गाड़ी प्लेट फार्म नंबर एक पर ही आती है, आज भी उसी प्लेटफार्म पर आई थी। सुखबीर दूसरी साइड से चलती ट्रेन में चढ़ रहा था और वह हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed