फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Natak Manchan at Tagore Theatre, Chandigarh

टैगोर की 'अर्जेंट मीटिंग' में दिखी थिएटर में राजनीति

Tue, 29 Apr 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Apr 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
Natak Manchan at Tagore Theatre, Chandigarh

रास कला मंच और संगीत नाटक कला अकादमी चंडीगढ़ के सहयोग से रविवार को टैगोर थिएटर में नाटक अर्जेंट मीटिंग का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन दिल्ली के कलाकार जेपी सिंह ने किया।

विज्ञापन


नाटक के सभी कलाकार दिल्ली के रंगभूमी ग्रुप से रहे। नाटक एक मीटिंग के ऊपर आधारित है। एक नेशनल अकादमी के सदस्यों को देश के पीएम द्वारा जापान में एक नाटक भेजने के लिए नाम सुझाने को कहा जाता है। इसके लिए मीटिंग भी रखी जाती है।
विज्ञापन


इसमें देश के प्रसिद्ध प्रोफेसर, थिएटर समीक्षक और रंगकर्मी हिस्सा लेते हैं। जिसमें नारंग नाम का एक रंगकर्मी भी है। सभी कलाकार अपने ग्रुप का नाटक जापान भेजने के लिए नाम सुझाते हैं, जिसमें रोमियो और जूलियट जैसे नाम पर चर्चा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारंग सभी नाटकों को यह कह कर खारिज कर देता है कि यह सभी अंग्रेजों के लिखे नाटक है, जापान के लिए कोई हिंदुस्तानी नाटक जाना चाहिए। इस बीच पीएम का ड्राइवर मीटिंग में एक पत्र लेकर आता है और कहता है कि जापान जाने के लिए संजय नामक एक नए निर्देशक को जो मंत्री का भतीजा है उसे भेजा जाए।


सभी इससे एतराज जताते हैं, लेकिन अपनी नौकरी चले जाने के भय से सभी उस पत्र में हस्ताक्षर कर देते हैं, लेकिन नारंग इससे एतराज जताते हुए पत्र फाड़ देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed