फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Natak Manchan at Punjab Kala Bhawan

‘आजाद’ ने दर्शकों में जगाया आजादी का जोश

Thu, 27 Mar 2014 01:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Mar 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
Natak Manchan at Punjab Kala Bhawan
किसी भी नाटक के मंचन के दौरान इससे अच्छा क्या होगा कि उसमें साउंड की खराबी आए, लेकिन फिर भी अदाकारी के दम पर दर्शक आखिरी वक्त तक सीट न छोड़ें।
विज्ञापन


पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में नाटक ‘आजाद’ का मंचन किया गया। नाटक को प्रसिद्ध नाटककार सीएस सिंधरा ने लिखा है। निर्देशन तेजभान गांधी ने किया।

नाटक में सेट के रूप में सिर्फ एक पोडियम रखा गया, जो नाटक लिखने की शैली को दर्शाता था। यह नाटक 1984 के समय का लिखा हुआ है, जब पंजाब में नुक्कड़ नाटकों से सभी को सीख दी जाती थी।

नाटक शुरू होता है एक बुत (ऊधमसिंह का) और उसके आस-पास खड़े चार लोगों से जो विभिन्न धर्म से संबंधित हैं। चारों उस बुत पर फूलों की माला चढ़ाने आते हैं। लेकिन, जब एक व्यक्ति उनसे पूछता है कि वह इंसान के बारे में क्या जानते हैं, तो सब चुप हो जाते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद वह व्यक्ति उन्हें ऊधमसिंह की कहानी सुनाता है। 1919 में हुए जलियांवाला बाग कांड का बदला लेने के लिए ऊधमसिंह माइकल ओडॉयर की केक्सटन हॉल में हत्या कर दी थी। चारों युवक इससे सबक लेते हैं, लेकिन एक अंग्रेज के चंगुल में फंस जाते हैं जो उन्हें एक दूसरे के धर्म के लिए भड़काता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जब एक बुजुर्ग व्यक्ति बुत पर माला चढ़ाने आता है तो सभी लोग उसको ऐसा करने से रोकते हैं और बुत को अपने धर्म का बताकर लड़ने लगते हैं। इस बीच बुत बने ऊधमसिंह जाग जाते हैं और उन सभी को याद दिलाते हैं कि वह किसी एक धर्म से नहीं बल्कि पूरे देश से जुड़े हैं।


नाटक में कलाकारों ने उम्दा अभिनय किया। ऊधमसिंह और बुजुर्ग के किरदार ने नाटक को अंत तक बांधे रखा। नाटक के अंत में कलाकारों को सम्मानित करने के लिए भाजपा प्रत्याशी किरण खेर पहुंचीं।

नाटक बहुत ही अच्छा लिखा गया है। आजकल के युवाओं को ऐसे नाटक देखने की बहुत जरूरत है। इस तरह के नाटक ही भटके हुए युवाओं को सही दिशा में ला सकते हैं।
- कुलवंत धालीवाल, समाज सेविका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed