फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Natak, Drama, Play at punjab kala bhawan

कला भवन में दिखा ‘पगला’ तो सब दर्शक मुग्ध

Fri, 13 Jun 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Jun 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
Natak, Drama, Play at punjab kala bhawan

पंजाब कला भवन के ओपन थिएटर में वीरवार शाम आर्ट चंडीगढ़ और सीटी एंटरटेनमेंट ने नाटक पगला का मंचन किया। गुरशरण सिंह द्वारा लिखित इस नाटक को आशीष शर्मा ने निर्देशित किया। पगला नाटक के दौरान सभी दर्शकों के साथ अपनी जिंदगी के अनुभव बांटना शुरू करता है।

विज्ञापन


पगला अपने बचपन से शुरू करता है जब वह स्कूल में पढ़ने के दौरान शाम को मूंगफली बेच कर अपना गुजारा करता है। स्कूल में गरीब होने के कारण उसके कपड़े भी अच्छे नहीं होते, जिसका उसके साथी अकसर मजाक उड़ाते हैं, समय गुजरता है और पगला बड़ा होता है लेकिन उसकी गरीबी की हालत यूं ही बनी रहती है, वह किराए के एक छोटे से मकान में रहता है।
विज्ञापन


पगला जितने भी पैसे कमाता है सारे अपनी बीमार गर्भवती पत्नी के इलाज में खर्च देता है। जिस वजह से वह समय पर किराया नहीं दे पाता। मकान मालिक इस पर उसे और उसकी पत्नी को गालियां देकर घर से बाहर निकाल देता है। यह अपमान पगला भूल नहीं पाता और राह चलने वाले हर आदमी से अपनी गरीबी का कारण पूछने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग उसकी बातें अनसुनी कर उसे पागल समझ कोई जवाब नहीं देते। पगला अंत में पागल हो जाता है और उसे उसकी गरीबी के कारण का कभी जवाब नहीं मिल पाता। अंत में पगला दर्शकों पर इस प्रश्न को छोड़ा देता है। नाटक में पगला की भूमिका में गोल्डी लांबा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed