फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narsingh avtar jayanti, iskon temple chandigarh, chaitanya gauriya math chandigarh

इस्कॉन में नरसिंह अवतार जयंती समारोह, दिखी अटूट श्रद्धा

Fri, 20 May 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
narsingh avtar jayanti, iskon temple chandigarh, chaitanya gauriya math chandigarh
इस्कॉन मंदिर में नृसिंह अवतार जयंती समारोह - फोटो : अमर उजाला
नरसिंह जयंती पर चंडीगढ़ में सेक्टर-36 के इस्कॉन मंदिर और सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में शुक्रवार को भव्य आयोजन हुआ। भक्तों ने उपवास रखकर भगवान की जयंती मनाई। इस्कॉन में सुबह से भी भक्तों की भीड़ रही। आकर्षक फूलों से भगवान को सजाया गया। इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि इस अवसर पर भगवान का महाभिषेक हुआ जो एक घंटा तक चला।
विज्ञापन


भगवान को घी, दूध, दही, और 10 प्रकार के फलों के रस से स्नान कराया गया। इस दौरान भक्त कीर्तन कर रहे थे। इस्कॉन चंडीगढ़ के सह अध्यक्ष नंद महाराज ने प्रवचनों की अमृत वर्षा किए। शाम में भगवान की भव्य आरती की गई। भक्त नृत्य कीर्तन कर रहे थे। इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में शुक्रवार को नरसिंह जयंती का आयोजन हुआ। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि भगवान का महाभिषेक हुआ। उन्होंने बताया कि मठ से जुड़े संन्यासियों और भक्तों ने उपवास रखा। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के अखिल भारतीय संयुक्त सचिव विष्णु महाराज ने भक्तों को भगवान की कथा सुनाई। महाभिषेक के उपरांत भक्तों ने व्रत खोलकर। इस अवसर पर चंदन का सरबत और फलाहार भक्तों को वितरित किया गया। शाम में भक्तों ने भगवान की भव्य आरती की। नृत्य कर भक्तों ने आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-40 में महामंडलेश्वर रसिक महाराज ने नरसिंह जयंती पर प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि जीवन में भजन और भोजन की जरूरत है। भोजन सात्विक होना जरूरी है। प्रवचन के बाद भगवान नरसिंह की आरती की गई उपस्थित लोगों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed