फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Narendra Singh Tomar on akali bjp in punjab

अकाली-भाजपा गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री के बोल- चुनाव के लिए गिले-शिकवे भुला दें

Wed, 26 Oct 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Oct 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Narendra Singh Tomar on akali bjp in punjab
पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर - फोटो : File Photo
पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा है कि भाजपा केंद्र सरकार के विकास मॉडल और राज्य सरकार के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब में फिर सरकार बनाएगा।
विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तोमर ने कहा कि चुनाव में भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और राज्य सरकार के विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाएगी। अकाली दल और भाजपा का गठबंधन मजबूत है, यह राष्ट्रहित में है और मजबूती से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को पार्टी पंजाब में चुनाव से नहीं जोड़ेगी।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि अकाली दल अपनी प्रचार सामग्री में भाजपा केनेताओं की फोटो नहीं लगा रहा है। इस पर तोमर ने कहा कि इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं है। जब गठबंधन से संबंधित प्रचार सामग्री तैयार होगी तो उसमें दोनों दलों के नेताओं की फोटो होंगी। अकाली दल के साथ सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पहले राज्य चुनाव कमेटी फैसला लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तोमर का दावा, फिर बनेगी अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार

Narendra Singh Tomar on akali bjp in punjab
पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर - फोटो : File Photo
इससे पहले तोमर और सह-चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने पार्टी नेताओं केसाथ बैठक की। तोमर ने वर्करों से कहा कि बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तमाम गिले-शिकवे भुला दें। सबका साथ, सबका विकास के नारे केसाथ मोदी सरकार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है। पंजाब को पिछले दो सालों में जितने नेशनल हाईवे मिले, उतने कभी नहीं मिले। 

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पांच साल पहले भी ऐसा माहौल बना था कि गठबंधन के सत्ता में आने की संभावना नहीं है, पर वर्करों की एकजुटता ने बाजी पलट दी। इस बार भी इतिहास दोहराएं। प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने कहा कि कांग्रेस अंतर्कलह का शिकार है और आम आदमी पार्टी का ग्राफ कमजोरियों की वजह से गिर चुका है। सत्ता विरोधी लहर स्वाभाविक है, पर भाजपा के खिलाफ यह लहर न पहले थी, न अब है। तोमर ने कोर ग्रुप और सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के साथ भी बैठकें कीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed