मोदी की 4 रैलियां, पढ़ें क्या-क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी रैली में मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो ने लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। ये वो कैंसर है जो प्रदेश को खाए जा रहे है। घोटाले पर घोटाले का कारोबार चलाते हैं। एक घोटाला मिटाने के लिए दूसरा घोटाला।
बस यही सब रह गया है हरियाणा में। मोदी ने कहा कि मैंने मेक इन इंडिया का अभियान चलाया है। जापान ने निवेश की घोषणा करके इस अभियान का हिस्सा बनना स्वीकार किया।
चीन और अमेरिका ने भी हिस्सेदार बनना चाहा। अगले 5 साल में देश को इंडस्ट्रियल देख बनाऊंगा। हर हाथ को रोजगार दूंगा। हर किसान को तकनीक दूंगा। उत्पादन में लाखों का इजाफा करुंगा। वन रैंक वन पेंशन का हक दूंगा। आप जानते हैं कि दुनिया हिन्दुस्तान का लोहा मानने को तैयार हो गई है और मनवाकर रहूंगा, यह वायदा करता हूं।
बिना कांच के ऐनक वाले को सबक सिखाएं
मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मैंने तीन सेंचुरी मारी, हरियाणा में भी हाफ से ज्यादा सेंचुरी मारुंगा। बस आपका साथ चाहिए। मां-बहनों का आशीर्वाद चाहिए। पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में कदम रखूंगा और विकास की बयार बहाऊंगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। जिसे देखो वहीं यह सोच रहा कि मोदी बार-बार हरियाणा में क्यों आता है।
इतना बड़ा चुनाव है उनके लिए, उसकी चिंता नहीं है। बस इधर-उधर कान लगाए बैठे हैं। मोदी जी आ रहे हैं, सुन सुन कर परेशान होते रहते हैं। चुनाव प्रचार के बाद पता चला कि वे मोदी से नहीं डरते, बल्कि मोदी की रैलियों में जनसैलाब से डरते हैं। आप से डरते हैं। इसका फायदा उठाइए। बिना कांच के ऐनक वाले को सबक सिखाइए। वह न कुछ देख पाता है, न समझ पाता है। जब कोई व्यक्ति जेल जाता है तो कहता है कि मैं निर्दोष हूं। साफ सुथरा हूं। मेरे साथ अन्याय हुआ है। ऊपरी अदालत में जाऊंगा छूटकर आ जाऊंगा और ये महाशय कह रहे हैं कि मैं जेल में ही रहूंगा। वहीं शपथ लूंगा। मुख्यमंत्री बनूंगा।
जनसेवा करुंगा। और इनकी उम्र देखिए, यह नहीं कहा कि मैं तो अब बूढा हो गया हूं। जेल में रहूंगा। इसलिए मैं अपने बेटों को आपको सौंपता हूं। नहीं ऐसा नहीं कहा, ये वो इंसान है जिसे अपने बेटों पर भी भरोसा नहीं है। ऐसे इंसान पर आप कैसे भरोसा कर सकते हैं।
कांग्रेस पर तीखे तेवर
कांग्रेस पर तीखे तेवर दिखाते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी बेशर्म पार्टी है कि अपने किए पर शर्मींदगी महसूस नहीं होती। 60 सालों से काम कर रहा है। पर कोई हिसाब नहीं दिया। चुनाव आते ही हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं।
चुनाव होते ही कुर्सियों पर जाकर बैठ जाते हैं और मेरे 60 दिनों के कामों का जवाब मांग रहे हैं। इंदिरा के काल में कांग्रेस को सौ से ज्यादा सीटें जीती थी, जबकि सामने भाजपा के साथ सभी दल मिलकर एक होकर खड़े थे।
आज देखिए, 50 सीटें भी नहीं मिली। ये नतीजा है कांग्रेस द्वारा किए पापों का। लोगों का कांग्रेस के प्रति गुस्से का। यह गुस्सा अब सिर से ऊपर आ चुका है। पाप का घड़ा फूट चुका है।
परिवारवाद पर जमकर बरसे मोदी
परिवारवाद पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि मेरे जीवन को बनाने में हरियाणा की भूमिका रही है। हरियाणा वालों का मुझ पर अधिकार है। यहां की मुसीबतों को जानता हूं। यहां की गलियों से परिचित हूं। यहां पर ही मेरी राजनीतिक दीक्षा हुई। 25 साल से देख रहा हूं, लोगों को यह नहीं पता कि लोकतंत्र क्या है। राजनेताओं को नहीं पता जनसेवा क्या है।
जानते हैं तो बस 5 परिवार, जाति और भाई-भतीजावाद। पर्दे के पीछे कुछ खेल खेलते हैं, पर्दे पर कुछ खेल खेलते हैं। इन 5 परिवारों ने लूट-खसोट का कारोबार चला रखा है। लूट भी लेते हैं और विकास का दावा भी करते हैं। पर्दे के पीछे इनका चेहरा बेहद चौंकाने वाला है। नाम अलग रखते हैं, पहचान अलग रखते हैं। भ्रष्टचार, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद ने हरियाणा की राजनीति को खोखला कर दिया है।
टूटे सितार से भी सुर पैदा करने का हुनर
मोदी कहते हैं कि मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि अपने लिए, नौजवानों के लिए , बेटों-बेटियों के लिए सोचकर मतदान कीजिए। 25 साल में जो कमियां रही हैं, उन्हें पूरा करने का दम हम रखते हैं। टूटे हुए सितार में भी सुर पैदा करने का हुनर रखते हैं हम। हम हरियाणा की शकल-सूरत बदल देंगे, बस आप साथ दीजिए। कारोबारियों का विकास करुंगा। किसानों को ऊपर उठाऊंगा।
बिजली की किल्लत दूर करुंगा। कानून व्यवस्था कायम करुंगा। स्वार्थी तत्वों से निजात दिलाऊंगा। प्रदेश के हर जिले को रेल नेटवर्क से जोड़ूगा। सरस्वती के उद्गम मार्ग की खोज करवाऊंगा। प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान निकालूंगा। ये मैं आप सभी से वायदा करता हूं।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी बेशर्म पार्टी है कि अपने किए पर शर्मींदगी महसूस नहीं होती। 60 सालों से काम कर रहा है। पर कोई हिसाब नहीं दिया। चुनाव आते ही हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं। चुनाव होते ही कुर्सियों पर जाकर बैठ जाते हैं और मेरे 60 दिनों के कामों का जवाब मांग रहे हैं।
जगाधरी पहुंचे मोदी
हरियाणा में महेंद्रगढ़, रोहतक और सोनीपत में रैली करने के बाद पीएम अब रैली के लिए जगाधरी पहुंच गए है।
मोदी ने कहा कि आज मैं हरियाणा में जो लहर देख रहा हूं, मुझे नहीं लगता कि भाजपा विरोधी टिक पाएंगे। किसी का ऐनक लेकर निकलोगे तब भी कोई दिखेगा। क्योंकि प्रदेश की जनता जाग गई है। नौजवानों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। महिलाओं ने सामना करना शुरू कर दिया है। हरियाणा में इस बार बदलाव निश्चित है। इस बार प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, किसकी नहीं बनेगगी। कौन मंत्री बनेगा, कौन नहीं बनेगा, यह देखने के लिए चुनाव नहीं होंगे, बल्कि प्रदेश की किस्मत बदलने को चुनाव होंगे।
हरियाणा में राजाशाही चल रही है
इनेलो पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि हरियाणा में राजाशाही चल रही है। इन लोगों से पूछो कि इतने सालों में हरियाणा को इन लोगों ने क्या दिया है? आप लोगों को कुछ मिला है क्या? इन्होंने केवल अपने घर भरे है। अब पहली बार ऐसा अवसर आया है, आपकी अपनी सरकार जाएगी।
मैं जनता को सरकार का कान पकड़ने का अधिकार देना चाहता हूं। विकास कार्यों का हिसाब मांगने का हक देना चाहता हूं। इसके लिए आपको मुझे विकास करने का अवसर देना होगा। आपको कैसी सरकार चाहिए, वो निर्णय आपको करना है। जिस सरकार पर आपको झुकना पड़े आपको ऐसी सरकार चाहिए या जो सरकार आपके द्वार पर झुक जाए, ऐसी सरकार चाहिए।
कभी जाति के नाम पर, कभी बिरादरी के नाम पर तो कभी आंसू बहाकर के, कभी और बहाने से इन पाखंडी लोगों ने कब्जा करके रखा है। हरियाणा को परिवारवाद से मुक्ति दिलाइए। 10 साल कोई कम समय नहीं होता। एक साल को 10 साल तक पूर्ण बहुमत मिला। दिल्ली में उनकी सरकार भी थी, फिर भी हरियाणा को कुछ नहीं मिला।
पूरे विश्व में हरियाणा का नाम गूंजेगा
मोदी कहते हैं कि आपने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, इसलिए दुनिया में मोदी की नहीं, भारत की जयजयकार हो रही है। ऐसे ही अगर हरियाणा में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनती है तो देश ही नहीं पूरे विश्व में हरियाणा का नाम गूंजना शुरू हो जाएगा।
15 अक्तूबर को कमल का बटन दबाएंगे तो आपकी अपनी सरकार हरियाणा में बनेगी। सभी भाजपा उम्मीदवारों को मंच पर बुलाते हुए मोदी अपील करते हैं, इन प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोटों से जिताएं।
मेरी आप सब भाई बहनों से अपील है कि रैली के बाद यहां से बोतलों उठाकर ले जाएंगे ना। इसपर सभी लोगों ने हाथ उठाकर उन्हें वैसे ही करने की सहमति जताई।
किसानों को भूखा मार रही कांग्रेस सरकार
मोदी ने आगे कहा कि जो किसान हिंदूस्तान का पेट भर सकता है, लेकिन ये सरकार किसानों को भूखा मार रही है। आपको ऐसी सरकार चाहिए जो किसानों का पेट भरे, देश का पेट भरे। इस सरकार ने आपको बेरोजगारी के सिवाए कुछ नहीं दिया। भाइयो-बहनों, अगर चाहते हैं कि आपके बेटों को रोजगार मिले तो आपको भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत दिलाना पड़ेगा।
ये हुड्डा-चौटाला जी रोने लगे हैं कि ये मोदी इतना हरियाणा के चक्कर क्यों लगा रहे हैं। अब पता लगा है कि ये मोदी के आने से नहीं रो रहे, ये मोदी की रैलियों में उमड़ रहे जनसैलाब को देखकर रो रहे हैं।
मोदी कहते हैं कि एक दूसरे महाशय तो और कमाल का कर रहे हैं। कोई जेल जाता है तो वो कहता है कि मुझे निचली अदालत से जेल मिली है, मैं उपर अदालत से इंसाफ मांगूंगा, लेकिन ये महाशय कहते हैं कि मैं जेल में ही रहूंगा। जेल में ही शपथ लूंगा और वहीं से सरकार चलाउंगा। इतनी उम्र हो गई है। इन्हें अपने बेटों पर भी भरोसा नहीं है तो आप पर भरोसा कैसे करेंगे।
सोनीपत में मोदी का संबोधन शुरू
हरियाणा में महेंद्रगढ़ और रोहतक के बाद अब सोनीपत में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली शुरू हो चुकी है। संबोधन में सबसे पहले उन्होंने उपस्थितजनों का धन्यवाद किया और लोगों को वाल्मीकी जयंती की बधाई दी।
आज मैं चुनाव प्रचार के लिए नहीं, आप लोगों को मैं बधाई देने के लिए आया हूं।
मैं हरियाणा के कोने-कोने को देख चुका है। मैने ऐसा प्यार पहले कभी नहीं देखा। हवा का रुख क्या है, आपको देखकर पता चलता है। गर्मी भी कम होने का नाम नहीं ले रही। मौसम की गर्मी, तपता आसमान और हरियाणा के लोगों का बुलंद हौंसला।
मैं आज हरियाणा के लोगों की शिकायत करना चाहता हूं, बुरा नहीं मानोगे ना। पक्का, मुझे मालूम हैं, आप बुरा नहीं मानेंगे।
हरियाणा को लुटने नहीं दूंगा
मोदी ने कहा कि पूत के पांव पालने में नजर आ जाते हैं। आप ही देखिए, भाजपा के आते ही अमेरिका में हिन्दुस्तान का डंका बजने लगा। आपने बदलाव का एक कदम बढ़ाया, विकास को रास्ते खुलते चले गए। अब ये डंका पूरी दुनिया में बजाना है, इसके लिए राज्यों में भी पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए। यह सरकार आपको लानी है। भारत को फिर से दुनिया में सोने की चिड़िया बनाना है। इसकी शुरूआत हरियाणा से करनी है और ये शुरूआत आपको करना है। आप कदम बढ़ाइए, मैं साथ चलूंगा और दुनिया में आपका राज कायम करुंगा।
मोदी ने कहा कि आप साथ दीजिए, छुआछूत की, भाई-भतीजावाद की, जाति-बिरादरी की राजनीति का खात्मा करुंगा। भाजपा की सोच साफ है, हम केंद्र और राज्य को साथ-साथ लेकर चलते हैं और एक और एक 11 बनाते हैं। 11 बनकर चलेंगे तो वर्ल्ड कप जीत कर रहेंगे। दुनिया पर राज करेंगे।
आप साथ दीजिए, हरियाणा को लुटने नहीं दूंगा। जाति-बिरादरियों में बंटने नहीं दूंगा। एक बनाऊंगा, एक बनकर चलूंगा, 11 की ताकत से चलूंगा, दुनिया भर में हिन्दुस्तान का परचम लहराऊंगा।
मैं चतुरंगी क्रांति लाना चाहता हूं
मोदी ने कहा कि मैं जनता को सरकार का कान पकड़ने का अधिकार देना चाहता हूं। विकास कार्यों का हिसाब मांगने का हक देना चाहता हूं। इसके लिए आपको मुझे विकास करने का अवसर देना होगा। अपनी सेवा करने का हक देना होगा।
मैं चतुरंगी क्रांति लाना चाहता है। केसरिया रंग भरना चाहता हूं। देश को ऊर्जा से भरना चाहता हूं। इसके लिए बिजली देना चाहता हूं। सफेद रंग यानी श्वेत क्रांति लाना चाहता हूं। दूध की गलियां बहाना चहाता हूं। इसके लिए खेती का विकास करना चाहता हूं, ताकि उत्पादन हो, जानवरों को सुरक्षा मिले। बच्चों को ताजा दूध मिले।
देश को हरा-भरा बनाना चाहता हूं। मैं देश के मछुआरों का विकास करना चाहता हूं। समंदर का सीना चीरकर पेट्रोल डीजल लाना चाहता हूं, ताकि उत्पादन एक से दूसरी जगह पहुंचे और विकास की बयार बहे। रोजगार के अवसर मिले।
स्कैम हरियाणा नहीं स्किल्ड हरियाणा
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने स्कैम हरियाणा बनाया है, हम स्किल्ड हरियाणा बनाएंगे। घोटालों का माहौल नहीं, रोजगार का उपहार देंगे। डर और असुरक्षा नहीं, सुरक्षा की बयार बहाएंगे। 130 बेटों को कुंवारा नहीं रहने दूंगा।
माताओं की कोख को सुरक्षा दूंगा। मां-बहनों को इज्जत दिलाऊंगा। सम्मान से जीने, पढ़ने-लिखने के वसर दूंगा। विकास यात्रा का भागीदार प्रदेश की जनता को बनाऊंगा। बाहुबलियों का खात्मा करुंगा। मैंने देखा है कि गांवों में बाहुबलियों का राज है और ये बाहुबली किसी न किसी राजनेता की छाया में पलते हैं। इन बाहुबलियों को धूल चटानी है। प्रदेश से बाहर निकालना है। ये आपको 15 अक्तूबर को करना है। आपकी उंगली की एक ताकत उन्हें हराएगी। ऐसा करने के लिए मैं आपको निमंत्रण देने आया हूं।
रिपोर्ट से कांग्रेस की संवदेनहीनता झलकी
रोहतक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां 10 साल से एक परिवार का राज है, वहां की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। बेटियां सुरक्षित नहीं, से सबसे बड़ा कलंक है और इस कलंक को मिटाना हमारी जिम्मेवारी है। खुद कांग्रेस की संसदीय कमेटी ने जो रिपोर्ट दी थी, वो बेहद चौंकाने वाली थी। उस रिपोर्ट से कांग्रेस की संवदेनहीनता झलकी थी।
हरियाणा की दुर्दशा बयां हुई थी। एक के बाद एक दलित बहनों-माताओं का शोषण होता रहा। पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। या तो केसों को फाइलों में बंद कर दिया गया या जांच चल रही है, का दिलासा दिया जाता रहा।
वाल्मीकी जयंती पर लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकारें अमीरों के लिए नहीं, गरीबों, दलितों और उपेक्षितों के लिए होती है। सरकारों का कर्तव्य है कि गरीबों के लिए सोचे। उनकी सेवा करे। उनके विकास के लिए काम करे। ऐसी सरकार बनाने का मैं वायदा करता हूं।
मैंने बारीकी से हरियाणा का इतिहास पढ़ा
मोदी ने कहा कि हरियाणा के नौजवानों को अब हरियाणा छोड़कर नहीं जाएंगे। मैं वादा करता हूं। 25 साल का इतिहास देखिए, मैंने बारीकी से हरियाणा का इतिहास पढ़ा है। सारा विकास 5 परिवारों तक ही सीमित रहा।
किसानों के नाम पर, नौजवानों के नाम पर राजनीति के खेल खेले गए। इलाके बांट लिए गए, जिले बांट लिए गए और दुकानदारी चलाई गई। यह दुकानदारी बंद करनी है। जिलों को एक करना है। इसके लिए पहला मौका मिला है।
उठिए, अपनी किस्तम बदलिए, विकास के रास्ते खोलिए। भारतीय जनता पार्टी एक मुट्ठी में बंद करके आपकी किस्मत लाई है। इस मुट्ठी को खोल लिजिए, विकास का धन बरसता चला जाएगा।
मंत्री चुनने का नहीं, भाग्य बदलने का चुनाव
रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली शुरू हो चुकी है। संबोधन में सबसे पहले उन्होंने उपस्थितजनों का धन्यवाद किया और लोगों को वाल्मीकी जयंती की बधाई दी। किसी सरकार बने, किसकी न बने। कौन मंत्री बने, न बने ये चुनाव इसलिए नहीं है।
ये चुनाव हरियाणा का भाग्य बदलने के लिए हैं। मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि मतदान के समय जाति, बिरादरी, ऊंच-नीच, अमीर-गरीब से ऊपर उठकर मतदान करें। हरियाणा का भाग्य बदलने, नौजवानों का भविष्य सुरक्षित करना है, ये सोचकर वोट देना। 10 साल से चली आ रही कांग्रेस की परिवारवादी राजनीति से मुक्त होना है, ये संकल्प कर मतदान करना।
रोहतक में रैली शुरू
रोहतक रैली में नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू हो चुका है। वह उपस्थित नेताओं का आभार जता रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने सबसे पहले लोगों को वाल्मीकी जयंती की बधाई दी। वायुसेना के स्थापना दिवस पर जवानों का देश की रक्षा करने के लिए धन्यावाद किया।
निशाने पर रहे चौटाला
महेंद्रगढ़ रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में आज तक किसी किए का कोई जवाब दिया है। घोषणाओं का विकास रिपोर्ट दिखाया है। नहीं, कभी नहीं दिखाया। लेकिन मैं दूंगा, पाई-पाई का हिसाब दूंगा। मैं जनता का सेवक हूं, जनता को जवाब देने के लिए पैदा हुआ हूं।
मोदी ने आगे कहा कि मैं आपके बीच में पैदा हुआ हूं, इसलिए आपको जवाब दूंगा। मैं पूछता हूं कांग्रेस से जवानों को लटकाए क्यों रखते हो। टीचर्स को वायदे क्यों करते हो, जब वे पूरे ही नहीं करने होते। हरियाणा के सीने पर सबसे बड़ा दर्द तो चौटाला का घोटाला है।
हरियाणा दो हिस्सों में बंटा है, किसानी और औद्योगिक। खेती के क्षेत्र में किसानों का विकास चाहिए, उद्योगों के क्षेत्र में नौजवानों का विकास चाहिए। हरियाणा को विकास का गढ़ बनाना है। कुरुक्षेत्र को टूरिज्म का हब बनाना है।
यह तभी संभव होगा, जब पूर्ण बहुमत सरकार आएगी। आप जानते हैं, आपने 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई तो अमेरिका में हिन्दुस्तान का डंका बजा। ऐसे ही हरियाणा का डंका बजेगा। दिल्ली, हरियाणा मिलकर चलेंगे तो अमेरिका के दिल में राज करेंगे। बस एक के साथ एक 11 बनाइए और मुझे सेवा का अवसर दें।
एक और एक ग्यारह करने हैं मुझे: मोदी
एक और एक दो नहीं, एक के साथ एक यानी 11 की ताकत बनाना चाहता हूं। दिल्ली और राज्य को साथ-साथ बनाना चाहता हूं। 11 की ताकत बनी तो टीम इंडिया बनाऊंगा, हिन्दुस्तान के कोने-कोने में विकास की सेंचुरी लगाएंगे।
हरियाणा में ऐसी सरकार चाहिए, जो दिल्ली से प्यार करे और दिल्ली में ऐसी सरकार चाहिए जो हरियाणा को सिर-आंखों पर बिठाए। फिर दिल्ली-हरियाणा साथ-साथ विकास की बयान बहाएंगे।
ऐसी सरकार से काम नहीं चलेगा, जो दिल्ली का नाम सुनते ही वॉमिट करने लगे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में आज तक किसी किए का कोई जवाब दिया है। घोषणाओं का विकास रिपोर्ट दिखाया है। नहीं, कभी नहीं दिखाया। लेकिन मैं दूंगा, पाई-पाई का हिसाब दूंगा। मैं जनता का सेवक हूं, जनता को जवाब देने के लिए पैदा हुआ हूं।
मुझे हरियाणा का कर्ज चुकाने दीजिए
मोदी ने आगे कहा कि आज लोगों से परिवारवाद से मुक्ति चाहिए, 25 साल से चल आ रही परिवार की राजनीति से मुक्ति चाहिए। किसानों को बिजली, पानी चाहिए। नौजवानों को रोजगार चाहिए। लड़कियों को शिक्षा-सुरक्षा चाहिए।
माताओं को घर चलाने को सस्ता अनाज चाहिए। ये सब मैं दूंगा। वादा करता हूं तहेदिल से, ये सब सुविधाएं मैं दूंगा। बस एक मौका दीजिए। सेवा करने का अधिकार दीजिए। वादा करता हूं, हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त कर दूंगा। न खाऊंगा, न खाने दूंगा। बस हरियाणा का कर्ज चुकाने दीजिए। न केवल हरियाणा की सरकार को, बल्कि दिल्ली सरकार को हरियाणा की सेवा में लगा दूंगा।
वाल्मीकी जयंती, वायुसेना के स्थापना दिवस की बधाई
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पीएम मोदी की चुनावी रैली शुरू हो चुकी है। अपने संबोधन में उन्होंने सबसे पहले लोगों को वाल्मीकी जयंती की बधाई दी। वायुसेना के स्थापना दिवस पर जवानों का देश की रक्षा करने के लिए धन्यावाद किया। मोदी ने कहा कि ऐसा कोई छाता नहीं बना है जो जनता की प्रेमवर्षा का रोक सके।
अगर मुझ पर जनता की प्रेमवर्षा होनी होगी तो वो होकर रहेगी। ये मेरे लिए एक वरदान ही होगा। जनता मुझे अपनी सेवा करने का मौका देगी और मैं जनता की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा।
मैंने हरियाणा के बहुत चुनाव देखे, हर बार यहां की जनता चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लेती है।
लोकसभा में आप सबने इतना समर्थन दिया, इसकी वजह से मेरी पूर्ण बहुमत से सरकारी बनी, मैं इसके लिए दिल से आभार जताता हूं।
मंच पर पहुंचे मोदी
विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में मोदी की आज 4 रैलियां हैं, महेंद्रगढ़ में पहली रैली शुरू हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी महेंद्रगढ़ में मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच से मोदी का संबोधन कुछ ही देर में शुरू होगा।
भारत माता के जयकारे लग रहे हैं। भारत के बेटे नरेंद्र मोदी हमारे बीच पहुंच चुके हैं। इस तपती धरती को पानी देने वाला प्रधानमंत्री आ गया है। हम इसका हार्दिक अभिनंदन करते हैं। भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष रामविलास और स्थानीय नेताओं ने पहले स्मृति चिन्ह देकर पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया।
इसके बाद मोदी 11 बजे रोहतक के हुड्डा मैदान में रैली करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे मोदी सोनीपत के हुड्डा मैदान में रैली करेंगे। दोपहर दो बजे जगाधरी में रैली करेंगे।
मरने के बाद भी भूल नहीं सकता ऐसा प्रेम
मोदी ने आगे कहा कि मेरी हरियाणा भाजपा नेताओं से शिकायत है। लोकसभा चुनाव में मैं खुद चुनाव लड़ रहा था और रैलियां भी खुद करता और लोगों से वोट मांगता। रैलियों में जितनी भीड़ दिखाई देती थी, हरियाणा में उससे दुगनी भीड़ दिखाई दे रही है। मेरी उनसे शिकायत भी है और वे बधाई के पात्र भी हैं। शिकायत ये कि पार्टी के लिए काम करते करते अपने लिए भी समय निकाला करें।
हरियाणा की माताएं, बहनें, नौजवान ऐसा हरियाणा चाहते हैं, जिसमें नौजवानों का भविष्य सुरक्षित हो। मां-बहनों की इज्जत सुरक्षित हो। ऐसे ही हरियाणा का सपना मैं देखता हूं। 25 साल हो गए, हरियाणा में एक के बाद एक सरकारों का कार्यकाल देखा। पर सुरक्षा और विकास नहीं देखा, लेकिन हरियाणा ने मुझे जो प्रेम दिया है, उसे मैं मरने के बाद भी भूल नहीं सकता। अपने हरियाणा का मैं बुरा नहीं कर सकता। हरियाणा की अनदेखी कर अपने बारे में नहीं सोच सकता।