{"_id":"172f042bf594eb350588ac2ccc446eab","slug":"narendra-modi-oath-ceremony-invitation-to-satyapal-jain-and-sanjay-tondon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे शहर के ये नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे शहर के ये नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 May 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सोमवार को चंडीगढ़ के भाजपा नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन को शपथ ग्रहण समारोह के लिए शनिवार को निमंत्रण पत्र मिल गया। लेकिन, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन को निमंत्रण पत्र नहीं मिला।
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व पार्षद रंजना शाही भी शामिल होंगी। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की गवाह बनेंगी।
शनिवार को जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण आने की सूचना भाजपा के नेताओं को लगी, भाजपा में यह चर्चा का विषय बन गया कि किसे-किसे निमंत्रण आया है?
गौरतलब है कि टंडन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हैं जबकि जैन कानूनी और चुनाव संबंधी नेशनल कमेटी के अध्यक्ष हैं। वहीं धवन के पास कोई पद नहीं है।