फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi mp ashwini chopra criticized haryana govt

मोदी के सांसद ने की मोदी के ही मुख्यमंत्री की तीखी आलोचना

Sun, 31 May 2015 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 31 May 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
narendra modi mp ashwini chopra criticized haryana govt

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार, जहां सात महीने में बंपर काम करने का दावा कर रही है, वहीं पार्टी के करनाल सांसद अश्विनी चोपड़ा ने यह कहकर राजनीतिक हलकों में गरमी ला दी है कि सात महीने में प्रदेश में कोई बड़ा काम नहीं हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो जरूर ईमानदार हैं लेकिन भ्रष्ट लोगों से घिरे हुए हैं। अफसरशाही बेलगाम है और जनता के काम नहीं हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश स्तर पर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


मीडिया को दिए गए बयान में सांसद चोपड़ा की तल्खी साफ-साफ झलकी। चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रशासनिक तजुर्बा नहीं है। सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है। सात महीने के कार्यकाल में प्रदेश में कोई बड़ा काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की शराफत का कुछ लोग बेजा फायदा उठा रहे हैं। प्रदेश की जनता से अफसरशाही के बारे में पूछो तो सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

नौकरशाही पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं

narendra modi mp ashwini chopra criticized haryana govt

सांसद ने कहा कि भ्रष्ट अफसरशाही के बारे में वह कई बार सीएम को बता चुके हैं। सरकार ने पिछली सरकार के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त रहे अफसरों को अभी तक नहीं हटाया है। नौकरशाही पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहा है। अफसर मुख्यमंत्री की भी नहीं सुन रहे हैं। वे उसी करनाल से सांसद हैं, जहां से मुख्यमंत्री खट्टर चुनकर गए हैं।

करनाल की जनता जब प्रदेश स्तर की समस्याएं लेकर उनके पास आती हैं तो मुख्यमंत्री के पास जाने के लिए कहते हैं लेकिन जनता का जवाब होता है कि सीएम तो कभी मिलते ही नहीं। भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे अश्विनी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ईमानदार व्यक्ति बताया।

घर में ही रार
मनोहर लाल करनाल से विधायक हैं और चोपड़ा सासंद। सांसद अश्वनी चोपड़ा पहले भी कई बार सीएम पर जुबानी हमला बोल चुके हैं। हालांकि, महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज ने दोनों के बीच मध्यस्थता करते हुए गलत फहमियां दूर करने की कोशिशें की थी। बता दें कि चोपड़ा पहले भी सार्वजनिक तौर पर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं।

खट्टर का पलटवार

narendra modi mp ashwini chopra criticized haryana govt

सीएम मनोहरलाल खट्टर ने करनाल से भाजपा सांसद अश्वनी चोपड़ा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश की सरकार तो मुख्यमंत्री व विधायक चला रहे हैं। सांसद महोदय केंद्र की सरकार संभालें।

वे शनिवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिसंघ की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जब उनसे अश्विनी चोपड़ा के बयान कि खट्टर तो ईमानदार हैं, लेकिन सरकार चला रहे लोग ठीक नहीं को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये बात कही।

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कंडेला से पैदल यात्रा व यमुनानगर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की यात्रा पर सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने और यात्रा निकालने का हक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed