फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nancy became everyone's favorite in MCM-36, was elected president unopposed

Chandigarh News: एमसीएम-36 में नैंसी बनीं सबकी चहेती, निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं

Fri, 06 Sep 2024 06:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Nancy became everyone's favorite in MCM-36, was elected president unopposed
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित मेहर चंद महाजन डीएवी महिला कॉलेज में छात्र परिषद के चुनाव में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। कुल 796 विद्यार्थियों ने अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग किया। बीकॉम तृतीय वर्ष की नैंसी सोमानी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर प्रंचल (बीए द्वितीय वर्ष), सचिव पद पर अमृता कौर संधू (बीए द्वितीय वर्ष) और संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित आश्रिया अज्टा (बीए प्रथम वर्ष) ने जीत दर्ज की। सभी विजेता छात्राओं ने प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव, शिक्षकों और साथी विद्यार्थियों के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कॉलेज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करने की शपथ ली।
विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने कहा कि हर साल कॉलेज में छात्र परिषद चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित किए जाते हैं और इसके माध्यम से छात्रों को देश के प्रभावी भावी नेता के रूप में तैयार करने में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जाता है। विजेताओं को बधाई देते हुए डॉ. भार्गव ने उन्हें विद्यार्थियों में नेतृत्व और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed