फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Named criminals arrested in 17 cases including murder, robbery, assault, theft

Chandigarh News: हत्या, लूटपाट, मारपीट, चोरी सहित 17 मामलों में नामजद अपराधी गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 04:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Named criminals arrested in 17 cases including murder, robbery, assault, theft
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शहर में हत्या, लूटपाट, मारपीट और चोरी सहित 17 आपराधिक वारदात में शामिल शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्तू निवासी गांव बहलाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हाल ही छीनी गई सोने की चेन बरामद की है।
विज्ञापन

बीते 19 सितंबर को सेक्टर-22 में एक महिला के गल से सोने की चेन छीनकर दोपहिया वाहन सवार आरोपी फरार हो गया था। सेक्टर-22बी की रहने वाली पीड़ित महिला उजाला की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात पर छीनाझपटी का केस दर्ज किया था। महिला ने बताया है कि वह सेक्टर-22 में नेहरू पार्क में टहलने के बाद घर जा रही थी इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक गले से चेन छीन ली और मोटरसाइकिल पर सिविल अस्पताल की ओर फरार हो गया था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस जांच के दौरान आरोपी सतनाम सिंह का नाम सामने आया और पुलिस ने उसे 3 अक्तूबर को धर दबोचा। उसे अदालत में पेश कर पुलिस ने तीन दिन का रिमांड लिया था। पुलिस ने आरोपी से सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपी पर पहले से 17 मामले दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर सेक्टर-31 थाने में वर्ष 2010 में लूटपाट, वर्ष 2011 में चोरी, मार्च व जून 2012 में सेक्टर-31 थाने में चाेरी, सेक्टर-34 थानेे में जूून 2012 में चोरी, औद्योगिक थाना में जुलाई 2012 में चोरी, मार्च 2013 में सेक्टर-31 में मारपीट व जान से मारने की धमकी, मार्च 2013 में थाना जीरकपुर में लूटपाट, अगस्त 2013 में औद्योगिक थाने में चोरी, वर्ष 20014 व 2015 में सेक्टर-31 व 34 थाने में चोरी, अगस्त 2015 में सेक्टर-31 थाने में चोरी, मार्च 2017 में सेक्टर-3 थाने में झूठी गवाही देने, धमकाने का मामला, जून 2017 में सेक्टर-31 थाने में हत्या के मामले में नामजद है। इनमें से अधिकतर मामले कोर्ट में विचाराधीन है और आरोपी जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed