{"_id":"3df0e6901ce983bdee83e8997dd31dad","slug":"namdhari-sitting-on-strike-against-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ नामधारी बैठे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ नामधारी बैठे हड़ताल पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 31 Mar 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतगुरु दलीप सिंह के भक्तों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वे रविवार दोपहर सेक्टर-20 के चौक पर इकट्ठा हुए और खुद पर दर्ज किया मारपीट का केस खारिज करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने मारपीट के मामले में विपक्षी गुट सतगुरु उदय सिंह के अनुयायियों को गिरफ्तार करने को भी कहा। वे अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए।
सूचना मिलने पर मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बलबीर ढोल और एसपी परविंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। बलबीर ढोल द्वारा कार्रवाई किए जाने का भरोसा देने पर उन्होंने शाम को हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन के पहरे के बीच भक्त चौक के पास कई घंटों तक बैठे रहे। उन्होंने वहां कीर्तन भी किया। सतगुरु दलीप सिंह के भक्त दर्शन सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे कहा कि वे दो दिनों में उचित कार्रवाई करेंगे। वहीं डॉ. सुखदेव सिंह का कहना है कि उनके साथी पिछले रविवार को गुरुद्वारे में चुपचाप कीर्तन कर रहे थे। इसके बावजूद उनके साथियों पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 23 मार्च को सेक्टर-30 के नामधारी गुरुद्वारे में सतगुरु दलीप सिंह और सतगुरु उदय सिंह के भक्तों के बीच अरदास को लेकर मारपीट हुई थी। हमले में दस भक्त घायल हो गए थे। घायलों में महिलाएं भी शामिल थीं।
गुरुद्वारे पर नहीं लगाया ताला
प्रशासन ने इस गुरुद्वारे में दोनों गुटो के प्रवेश पर पाबंदी लगाई हुई है, लेकिन गुरुद्वारे में कोई भी ताला नहीं लगाया है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि गुरुद्वारा सभी भक्तों के लिए फिर से खोल देना चाहिए।
किस-किस पर हुआ था मामला दर्ज
पहला मामला पुलिस ने मोहाली के सेक्टर-80 निवासी गुरुसेवक सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। गुरुसेवक सिंह के अनुसार लुधियाना निवासी जगतार सिंह के साथ आए लोगों ने उन पर हमला किया।
उन्होंने शिकायत में जोगा सिंह, केसर सिंह, पूर्व सरपंच सरवजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, बलदेव सिंह, हरभजन सिंह, गुरबचन सिंह और अन्य पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
दूसरा मामला मोहाली निवासी जोगा सिंह की शिकायत पर गुरुसेवक सिंह, गुरबख्श सिंह, सतनाम सिंह, रतन सिंह, गुरशरण सिंह, बलबीर सिंह, सरवजीत सिंह, हजारा सिंह, तजेंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, गुरुचरण सिंह और अन्य के खिलाफ दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने ही गुरुद्वारे में अपने माता-पिता की बरसी का समागम रखा था। उक्त आरोपियों ने सतगुरु उदय सिंह के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें अरदास करने से रोक दिया था।