फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naina Chautala rally in Bhiwani on Thursday

इनेलो परिवार की जंग में अब बहू भी आई सामने, अभय चौटाला को लेकर दे दिया बड़ा बयान

Fri, 02 Nov 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Naina Chautala rally in Bhiwani on Thursday
नैना चौटाला

हरियाणा के विपक्षी दल इनेलो में मचा घमासान थमने की बजाए लगातार गहराता जा रहा है। दीपावली के अवसर पर यह विवाद और बढ़ सकता है। इनेलो से निलंबित चल रहे दुष्यंत चौटाला व दिगिवजय चौटाला जहां लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का आयोजन कर रहे हैं वहीं अब उनकी विधायक मां नैना चौटाला भी खुलकर सामने आ गई हैं।

विज्ञापन


नैना द्वारा चलाए जा रहे हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से भले ही वह महिलाओं पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं लेकिन उन्होंने अब अपने बेटों का बचाव करते हुए अपने देवर एवं विपक्ष के नेता अभय चौटाला के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। नैना चौटाला पिछले कई माह से हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को लामबंद कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने करनाल जिला में अभय चौटाला के खिलाफ परोक्ष रूप से बोलना शुरू किया और प्रदेश के कई हिस्सों में होते हुए गुरुवार को वह अपने पति अजय चौटाला की कर्मभूमि भिवानी पहुंची और उनके समर्थकों का उत्साहवर्धन किया। यही नहीं नैना चौटाला ने यहां सार्वजनिक रूप से कहा कि जिंदाबाद के नारे तो ताऊ देवीलाल के जमाने में भी लगते थे तब अनुशासनहीनता कहां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैना चौटाला ने अपने पति के समर्थकों से मुलाकात करते उन्हें फिर से एकजुट करने का अभियान शुरू कर दिया है। भिवानी दौरे के दौरान नैना चौटाला जहां अभय चौटाला के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं वहींं, वह अपने ससुर एवं पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के प्रति वह अभी भी नरम हैं। अब तक उन्होंने किसी भी सार्वजनिक भाषण के दौरान ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ कुछ नहीं बोला है।


मालूम हो कि दुष्यंत चौटाला इनेलो से निलंबित चल रहे हैं और पिछले एक सप्ताह के दौरान उन्होंने कोई बड़ा बयान जारी नहीं किया है। अलबत्ता वह दीपावली के अवसर पर अपने पिता के पैरोल पर बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दुष्यंत चौटाला अपने पिता के बाहर आने के बाद पार्टी में चल रही उठापटक के संबंध में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed