फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naik Bakhtawar Singh killed in Pakistan firing on LOC

LOC पर फायरिंग में शहीद जवान पंजाब का, देखिए नाम और फोटो

Fri, 16 Jun 2017 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Fri, 16 Jun 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Naik Bakhtawar Singh killed in Pakistan firing on LOC
पाकिस्तान की फायरिंग में बख्तावर सिंह शहीद
जम्मू कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुआ जवान पंजाब का पुत्तर है। जानिए उसका नाम पता और देखिए फोटो। शहीद जवान पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव हाजीपुर का रहने वाला था। नाम था बख्तावर सिंह। 34 वर्षीय सिंह अपने पीछे पत्नी जसबीर कौर और तीन बच्चे छोड़ गए हैं। बख्तवार सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर फायरिंग की। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस गोलाबारी में नायक बख्तावर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बख्तावर सिंह सेना की 8 सिख रेजीमेंट में तैनात थे। वहीं गोलीबारी 8वीं सिक्‍ख रेजिमेंट के जवान कुलदीप सिंह घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed