फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naib Saini met the Lok Sabha Speaker

Chandigarh News: लोकसभा अध्यक्ष से नायब सैनी ने की मुलाकात, गीता महोत्सव के लिए दिया न्यौता

Tue, 12 Dec 2023 12:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
Naib Saini met the Lok Sabha Speaker
लोकसभा अध्यक्ष से नायब सैनी ने की मुलाकात, गीता महोत्सव के लिए दिया न्यौता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की और उन्हें कुरुक्षेत्र में हो रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्व में आने का न्यौता भी दिया। लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा स्पीकर से भेंट के दौरान अनेक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई है। उन्होंने बिड़ला से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्व में आने का आग्रह भी किया है। हरियाणा में डबल इंजन की सरकार जनहित में योजनाएं बनाकर गरीबों को उनका लाभ दिला रही है। वहीं नायब सैनी की रविवार रात दिल्ली स्थित हरियाणा निवास पर सीएम मनोहर लाल से भी मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि शीत सत्र की समाप्ति के बाद दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक संगठन में बदलाव हो जाएगा। संगठन में कई नए चेहरे को शामिल किए जाने के आसार बताए जा रहे हैं। हरियाणा में शीतसत्र 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed