फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagesh Cricket Academy reached the final with the bowling of Paras

पारस की गेंदबाजी से नागेश क्रिकेट अकादमी फाइनल में पहुंची

Sun, 14 Aug 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Nagesh Cricket Academy reached the final with the bowling of Paras
चंडीगढ़। पारस की घातक गेंदबाजी की बदौलत नागेश क्रिकेट अकादमी ने एसडी क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हराकर दूसरे दिनेश कुमार मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला कैंबवाला के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
विज्ञापन

पहले खेलते हुए एसडी क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम निर्धारित 35 ओवर में 89 रन के स्कोर पर सिमट गई। आयुष रावत ने 32 रन , शैरी ने 11 रन, अर्णव ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में पारस ने 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए। गेंदबाज तन्मय ने 2 विकेट, युवराज ठाकुर ने 2 विकेट, काव्या गोयल ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागेश क्रिकेट अकादमी ने 14.3 ओवर में बिना विकेट खोए 90 रन बनाकर मैच को जीत लिया। अभिमन्यु ने नाबाद 50 और इशमीत ने नाबाद 33 रन की पारी खेली। शानदार प्रर्दशन के लिए पारस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed