फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nager kirtan got approval on Guru festival

गुरु पर्व पर नगर कीर्तन की मिली मंजूरी

Sun, 22 Nov 2020 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
nager kirtan got approval on Guru festival
चंडीगढ़। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर 28 नवंबर को शहर में नगर कीर्तन निकालने के लिए प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी मिलते ही सिख समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है। समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के मानकों व नियमों के पालन करने की भी अपील की जा रही है। नगर कीर्तन के दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के नियमों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-19 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रेसिडेंट तेजिंदरपाल सिंह एवं जनरल सेक्रेटरी इंद्रवीर सिंह ने बताया कि गुरु पर्व पर नगर कीर्तन निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। इसकी मंजूरी शुक्रवार की देर शाम मिल गई है। उन्होंने बताया कि इस बार के नगर कीर्तन में कुछ बंदिशे रहेंगी। इस बार स्कूली बच्चे हिस्सा नहीं लेंगे। इससे पूर्व शहर के 7 स्कूलों से लगभग 5000 बच्चे इसमें भाग लेते थे और अपनी विभिन्न गतिविधियों से श्रद्धालु संगत का मन मोहते थे। उन्होंने बताया कि सरकारी नियमों की अनदेखी न हो इसके लिए विशेष सेवादारों की नियुक्ति की जाएगी। बाबा जी की पालकी के पास दर्शन करने और प्रसाद लेने से पहले सेवादारों की ओर से हाथ सैनिटाइज करवाया जाएगा। उसके बाद ही पालकी के पास जाने की अनुमति मिलेगी। सरकारी नियमों के तहत फेस मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed