फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar parishad pradhan monty vohra press conference against mla rana gurmit singh sodhi

पंजाबः नप प्रधान बोला, विधायक का स्कैंडल खोल दूं तो राम रहीम को भूल जाएंगे लोग

Mon, 16 Oct 2017 09:11 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
nagar parishad pradhan monty vohra press conference against mla rana gurmit singh sodhi
विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी
पंजाब में नगर परिषद प्रधान और विधायक में ठन गई है। प्रधान का कहना है कि अगर मैं विधायक का स्कैंडल का खोल दूं तो लोग राम रहीम को भूल जाएंगे। गुरु हरसहाय नगर परिषद के प्रधान मोंटी वोहरा और हलका विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। शनिवार को सोढी पर सियासी बदलाखोरी समेत कई संगीन आरोप लगाते हुए मोंटी वोहरा यहां तक कह गए कि राणा सोढी के इतने स्कैंडल हैं कि एक भी सार्वजनिक कर दूं तो लोग बाबा राम रहीम को भूल जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, मोंटी वोहरा किसी स्कैंडल का खुलासा करते इससे पहले ही राणा सोढी ने एक वीडियो क्लिप जारी कर दिया, जिसमें मोंटी एक दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, राजनीतिक रंजिश के चलते राणा सोढी पर अपने कारोबार को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए मोंटी वोहरा ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। मोंटी वोहरा हलके के वरिष्ठ अकाली नेता हैं।
विज्ञापन


उनका कहना था कि वे करीब तीन दशक से धान की मिलिंग का कारोबार कर रहे हैं, जिसके तहत सरकारी एजेंसियों से धान लेकर उसे प्रोसेसिंग के बाद लौटाया जाता है, लेकिन कांग्रेस सरकार बनने के बाद विधायक राणा सोढी उन्हें किसी भी एजेंसी से काम न दिए जाने के लिए सरकारी अफसरों पर दबाव बना रहे हैं। सेल टैक्स, पॉल्यूशन बोर्ड, मंडी बोर्ड और पनग्रेन की ओर से रोजाना उनकी चेकिंग की जा रही है। यही नहीं, सोढी और उनका बेटा मेरे पारिवारिक सदस्यों के जरिए मुझ पर परिषद प्रधान पद से इस्तीफा देने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बात कहते-कहते मोंटी फूट पड़े

nagar parishad pradhan monty vohra press conference against mla rana gurmit singh sodhi
विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी
यह कहते-कहते ही मोंटी फूट पड़े और कहा कि वे राणा सोढी के इतने स्कैंडल जानते हैं कि अगर एक भी सार्वजनिक कर दें तो लोग बाबा राम रहीम को भूल जाएंगे। पत्रकारों ने जब उनसे राणा सोढी के स्कैंडलों के बारे में सबूत मांगे तो मोंटी टाल गए। न ही रेत खनन में विधायक व उनके परिवार की शमूलियत के आरोप का खुलकर कोई जवाब नहीं दिया।

इसी बीच राणा सोढी ने शनिवार शाम मोंटी वोहरा का एक वीडियो क्लिप जारी कर दिया, जिसमें वे एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो क्लिप 30 नवंबर, 1999 का है। साथ ही राणा गुरमीत सोढी ने चुनौती दी है कि मोंटी के पास उनका कोई स्कैंडल है तो वे तुरंत सार्वजनिक करें। राणा सोढी का आरोप है कि मोंटी वोहरा अपने गुनाहों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह सब कर रहे हैं।

अपने गुनाहों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे वोहरा
मोंटी वोहरा के आरोपों का कांग्रेस विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी ने खंडन करते हुए कहा कि मोंटी वोहरा के भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उनके खिलाफ कई मामलों में कार्रवाई भी चल रही है। वे हलके के लोगों का ध्यान खुद से हटाने के लिए ओछी बयानबाजी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में गुरु हरसहाय में मोंटी वोहरा और अकाली दल जिस तरह से सरकारी पैसे की लूट की है, उसकी परतें खुलती देख मोंटी घबरा गए हैं।

राणा सोढी ने कहा कि वे मोंटी वोहरा के बिजनेस प्रतिद्वंद्वी तो है नहीं कि उनके मिलिंग के कारोबार में अड़चन पैदा करें। मिलों को जैसे सरकार धान उपलब्ध कराती है, मोंटी की मिल को भी उसी तरह मिलता रहेगा, लेकिन उनके काले कारनामों और भ्रष्टाचार के लिए उन्हें तो क्या, किसी को भी कांग्रेस सरकार बख्शने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed