फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam Vehicles equipped tender GPS unique ID garbage collection

डोर-टु-डोर गारबेज कलेक्शन के लिए 390 गाड़ियों का टेंडर, जीपीएस और यूनिक आईडी से युक्त होंगे वाहन

Fri, 24 Jul 2020 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam Vehicles equipped tender GPS unique ID garbage collection
चंडीगढ़। डोर-टु-डोर गारबेज कलेक्शन के लिए वीरवार को स्मार्ट सिटी ने 390 गाड़ियों का टेंडर किया। यह टेंडर 10 दिन बाद खोला जाएगा। उसके बाद टेक्निकल कमेटी आवेदन करने वाली कंपनियों की जांच करेगी। फिर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि डोर-टु-डोर गारबेज के लिए स्मार्ट सिटी के तहत 390 गाड़ियां खरीदनी हैं। इनमें ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगेंगे और हर गाड़ी को यूनीक आईडी भी दी जाएगी। शहर को 10 जोन में बांटकर गाड़ियों को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन गाड़ियों की मॉनीटरिंग स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्यूजिशन) के माध्यम से होगी। स्काडा का ऑफिस सेक्टर-17 स्थित सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर में होगा। अगर कोई गाड़ी खराब हो गई या चालक गाड़ी लेकर नहीं पहुंचा तो स्काडा में बैठे कर्मचारी तत्काल दूसरी गाड़ी का प्रबंध करेंगे। इसके साथ ही गाड़ी लेकर न जाने वाले चालक से जबाव-तलब किया जाएगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इसके लिए 7 करोड़ रुपये से टेंडर कॉल किया था। इसके लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ का कहना है कि स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान पाने के लिए यह पूरी कवायद की जा रही है। अभी गाड़ियों के न होने से रेहड़ी से कचरा उठाया जा रहा है। इससे कचरा सेग्रिगेट नहीं हो पा रहा है। स्वच्छता रैंकिंग में सबसे महत्वपूर्ण चरण कचरा सेग्रिगेशन व उसका निस्तारण ही है। इसलिए जल्द से जल्द निगम कचरा सेग्रिगेशन की प्रक्रिया शुरू कराना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed