फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam meeting, chandigarh nagar nigam meeting, congress boycott nigam meeting, chandigarh

नगर निगम मेयर का मिनट्स ठीक करने से इंकार, कांग्रेस का बहिष्कार

Sat, 30 Jul 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jul 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam meeting, chandigarh nagar nigam meeting, congress boycott nigam meeting, chandigarh
कांग्रेस ने चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग का बॉयकॉट किया - फोटो : अमर उजाला
उप्पल हाउसिंग प्रोजेक्ट के मुद्दे पर पिछले सदन की बैठक में रिकार्ड हुए मिनट्स पर भारी खामियां निकालते हुए कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। शुक्रवार को सदन की बैठक में इसके लिए मेयर पर आरोप लगाया कि मिनट्स में गड़बड़ करके वह उप्पल कंपनी की फेवर कर रहे हैं, जबकि असल में दोषी अधिकारियों को बचाया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व मेयर सुभाष चावला ने आरोप लगाया कि उप्पल कंपनी केसाथ सौदेबाजी की जा रही है। जब मेयर अरुण सूद मिनट्स ठीक करने के लिए राजी नहीं हुए तो कांग्रेस पार्षदों ने रोष जताते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने सदन में हंगामा करते हुए कहा कि मेयर की ओर से ड्रामा किया जा रहा है ताकि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने लाल डोरा के बाहर अवैध इमारत का निर्माण किया है, उस मुद्दे पर चर्चा न हो। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि भाजपा नेता लाल डोरे से बाहर गरीबों के मकान तुड़वा रहे हैं, जबकि वह खुद निर्माण करो खुद की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मैंने अटावा में लाल डोरा के भीतर इमारत का निर्माण कराया था। मेरा तो नक्शा पास होने का ही मामला था तब सूद ने मुझे माफिया कहा था, जबकि असल में माफिया भाजपा के नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम शर्मा, पूर्व मेयर कांग्रेस  

पिछली सदन की बैठक में उप्पल हाउसिंग प्रोजेक्ट पर चर्चा करते हुए भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह ने कुछ अधिकारियों केनाम लिए थे, जिनके फ्लैट्स का निर्माण यहां पर हुआ है। लेकिन उनके नाम मिनट्स के रिकार्ड में नहीं है। उन्होंने बेशक राशि खर्च करके ही फ्लैट खरीदे हों। इसके साथ ही मिनट्स में मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई। जबकि अभी तक न तो इस मामले में सीबीआई और न ही विजिलेंस की रिपोर्ट आई है। सदन की पिछली बैठक में जो चर्चा हुई, उसके अनुसार मिनट्स में रिकार्ड नहीं किया गया है।

- सुभाष चावला, पूर्व मेयर कांग्रेस  

उप्पल कंपनी को कांग्रेस के कार्यकाल में ही जमीन बेची गई थी। कांगेस इस मामले में 15 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस फ्लैट का निर्माण न होने पर कुछ नेताओं और अधिकारियों को हंगामा करके बचाना चाहती है। जबकि मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।
- अरुण सूद, मेयर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed