{"_id":"5f26582d87d93f366067a986","slug":"nagar-nigam-chandigarh-takes-action-against-airtel-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः कंपनी ने नहीं हटाए तो नगर निगम ने हटवाए एयरटेल के टॉवर, बिना अनुमति लगाए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः कंपनी ने नहीं हटाए तो नगर निगम ने हटवाए एयरटेल के टॉवर, बिना अनुमति लगाए थे
Sun, 02 Aug 2020 11:37 AM IST
खुशबू गोयल
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल के टॉवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना नगर निगम की अनुमति लिए शहर में लगे एयरटेल कंपनी के चार टॉवर को निगम की टीम ने रविवार को सुबह से हटाना शुरू कर दिया। इन टॉवर को हटाने के लिए निगम ने कंपनी को नोटिस जारी किया था। 23 जुलाई तक टॉवर न हटाने पर निगम ने खुद ही इन टॉवर को हटाने की कार्रवाई की है।
निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि एयरटेल कंपनी ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक एलांते मॉल के सामने पार्किंग में, हिंद मोटर्स के पास, सेक्टर 28 और किशनगढ़ गांव के सामुदायिक केंद्र में मोबाइल टॉवर लगाए हुए हैं। कंपनी ने इनकी अनुमति निगम से नहीं ली है।
चारों मोबाइल टॉवर को हटाने के लिए पिछले साल सितंबर में एमसी ने कंपनी को कहा था। या फिर जब से टॉवर लगाए हैं, तब से एमसी को प्रति मोबाइल टॉवर का किराया देना होगा। साथ ही उतने दिनों का जुर्माना अलग से देना होगा। अनुमति लेने के बाद कंपनी को प्रत्येक मोबाइल टॉवर का लोकेशन के हिसाब से 5 लाख सलाना किराया देना था।
विज्ञापन
कंपनी ने निगम की चेतावनी को अनसुना किया तो निगम ने नोटिस जारी कर टॉवर हटाने के लिए कहा। जब कंपनी ने टॉवर नहीं हटाये तो रोड डिवीजन नम्बर 3 की टीम ने टॉवर हटा दिए।