{"_id":"5737679f4f1c1bf50691a220","slug":"nagar-nigam-chandigarh-now-shop-auction-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये के नुकसान के बाद अब दुकानों की होगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये के नुकसान के बाद अब दुकानों की होगी नीलामी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग में मेयर अरुण सूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई सालों से मलोया, पलसौरा और कजहेड़ी की खाली पड़ी दुकानों के कारण नगर निगम को लाखों रुपये का चूना लग चुका है। अब नगर निगम इन दुकानों पर किराए पर चढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसका निर्णय वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में लिया जाएगा। यहां 43 दुकानें खाली पड़ी हैं।
इस अनुबंध कमेटी की बैठक में कांग्रेस की ओर से एक बार फिर से सेक्टर-17 की साहिब सिंह और एंपायर स्टोर की पार्किंग बंद करने का विरोध जाहिर किया जाएगा जबकि भाजपा के सदस्य सतप्रकाश अग्रवाल पहले से इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। इस बैठक के लिए सभी सदस्यों को एजेंडा भेज दिया गया है।
नारियल पानी बेचने के साइट्स भी होंगी फाइनल
बैठक में रोड किनारे नारियल पानी बेचने की साइट्स भी फाइनल की जाएंगी। इसके साथ ही इटिंग ज्वाइंट्स संचालकों को रात 8.15 से 10 बजे तक अपनी दुकानों के बाहर और पार्किंग में ग्राहकों के बैठने के लिए टेबल लगाने की मंजूरी देने का प्रस्ताव चर्चा के लिए आ रहा है।
विज्ञापन
और कौन कौन से प्रस्ताव पर लगेगी मोहर
. सेक्टर-41 डी में ओल्ड स्कूल बाजार को नीलाम करने की प्रक्रिया अपनाने के लिए पालिसी तय की जाएगी
. 48.02 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-18 ए,बी,सी और डी में एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी
. 15.56 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-55 और 56 के ग्रीन बेल्ट्स और पार्कों में बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे
. 45.15 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-44 के पार्कों में टो वाल लगाई जाएंगी
. 31.14 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-22 ए और बी के पार्कों में टो वाल लगाई जाएंगी