फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam chandigarh now shop auction at chandigarh

लाखों रुपये के नुकसान के बाद अब दुकानों की होगी नीलामी

Sat, 14 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam chandigarh now shop auction at chandigarh
चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग में मेयर अरुण सूद - फोटो : अमर उजाला
कई सालों से मलोया, पलसौरा और कजहेड़ी की खाली पड़ी दुकानों के कारण नगर निगम को लाखों रुपये का चूना लग चुका है। अब नगर निगम इन दुकानों पर किराए पर चढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसका निर्णय वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में लिया जाएगा। यहां 43 दुकानें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन


इस अनुबंध कमेटी की बैठक में कांग्रेस की ओर से एक बार फिर से सेक्टर-17 की साहिब सिंह और एंपायर स्टोर की पार्किंग बंद करने का विरोध जाहिर किया जाएगा जबकि भाजपा के सदस्य सतप्रकाश अग्रवाल पहले से इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। इस बैठक के लिए सभी सदस्यों को एजेंडा भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


नारियल पानी बेचने के साइट्स भी होंगी फाइनल 
बैठक में रोड किनारे नारियल पानी बेचने की साइट्स भी फाइनल की जाएंगी। इसके साथ ही इटिंग ज्वाइंट्स संचालकों को रात 8.15 से 10 बजे तक अपनी दुकानों के बाहर और पार्किंग में ग्राहकों के बैठने के लिए टेबल लगाने की मंजूरी देने का प्रस्ताव चर्चा के लिए आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और कौन कौन से प्रस्ताव पर लगेगी मोहर
. सेक्टर-41 डी में ओल्ड स्कूल बाजार को नीलाम करने की प्रक्रिया अपनाने के लिए पालिसी तय की जाएगी
. 48.02 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-18 ए,बी,सी और डी में एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी
. 15.56 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-55 और 56 के ग्रीन बेल्ट्स और पार्कों में बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे
. 45.15 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-44 के पार्कों में टो वाल लगाई जाएंगी
. 31.14 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-22 ए और बी के पार्कों में टो वाल लगाई जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed