फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Chandigarh Mayor Election, BJP vs Congress

चंडीगढ़ः चुनावी मोड में नगर निगम, सबकी नजर मेयर की कुर्सी पर...बीजेपी 4 बनाम कांग्रेस 1

Thu, 10 Jan 2019 12:18 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Jan 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Chandigarh Mayor Election, BJP vs Congress
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव
चंडीगढ़ में आजकल एक ही चर्चा सबकी जुबान पर है कि नगर निगम का 25वां मेयर कौन होगा। भाजपा के चार, कांग्रेस का मात्र एक पार्षद रेस में हैं। राजनीतिक कयासबाजी जारी है। इस सबके बीच यह मुद्दा भी जोर पकड़ रहा है कि चंडीगढ़ के सही विकास के लिए मेयर का कार्यकाल एक साल से बढ़ाकर पांच साल होना चाहिए। इस संबंध में केंद्र को चिट्ठी भी लिख दी गई है।
विज्ञापन


बहरहाल निगम अब चुनावी मोड में आ चुका है। मेयर देवेश मोदगिल का कार्यकाल 9 जनवरी को पूरा हो चुका है लेकिन चुनाव 18 जनवरी को होना है। ऐसे में तब तक देवेश ही मेयर बने रहेंगे। बता दें कि मोदगिल का कार्यकाल अब तक के मेयर में सबसे ज्यादा रहा जबकि गुरचरण दास काला का कार्यकाल सबसे कम रहा। वे एक्टिंग मेयर बनाए गए थे, उनका कार्यकाल 27 दिन का रहा।
विज्ञापन


दो-दो बार बने हैं मेयर
कमलेश, हरजिंदर कौर, अनुचतरथ और सुभाष चावला को दो-दो बार मेयर बनने का अवसर मिला। इस वर्ष का मेयर चुनाव आरक्षित वर्ग से है। ऐसे में भाजपा में चार पार्षद भरत कुमार, राजेश कुमार कालिया, फरमिला और सतीश कैंथ के बीच मुकाबला है। इन चारों में से कौन मेयर होगा यह पार्टी की बैठक में तय होगा। वैसे ये सभी मेयर पद के इच्छुक अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में लगे हैं। कांग्रेस की मेयर पद की दावेदार एकमात्र पार्षद शीला देवी हैं। उनकी उम्मीदवारी पक्की है, लेकिन कांग्रेस के पार्षदों की संख्या मात्र चार है। ऐसे में उनकी उम्मीदवारी औपचारिकता ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में यह है दलीय स्थिति
भाजपा के 20 पार्षद, अकाली दल से एक, निर्दलीय एक, कांग्रेस के चार पार्षद हैं। एक वोट सांसद का होता है। नगर निगम में कुल 26 पार्षद चुने हुए हैं। मनोनीत पार्षदों की संख्या नौ है, हालांकि मनोनीत पार्षद मताधिकार में शामिल नहीं हो सकेंगे।

मेयर का नाम----------कार्यकाल
कमला शर्मा-------------23 दिसंबर 1996 से 22 दिसंबर 1997
ज्ञान चंद गुप्ता-----------23 दिसंबर 1997 से 12 दिसंबर 1998
केवल कृष्ण आदिवाल---23 दिसंबर 1998 से 22 दिसंबर 1999
शांता हितअभिलाषी------23 दिसंबर 1999 से  22 दिसंबर 2000
राज कुमार गोयल--------23 दिसंबर 2000 से  21 जुलाई 2001
गुरचरण दास काला-------22 जुलाई 2001 से 17 अगस्त 2001
हरजिंदर कौर--------------18 अगस्त 2001 से 22 दिसंबर 2001
ललित जोशी--------------01 जनवरी 2002 से 31 दिसंबर 2002
सुभाष चावला------------- 01 जनवरी 2003 से 31 दिसंबर 2003
कमलेश-------------------01 जनवरी 2004 से 31 दिसंबर 2004
अनुचतरथ-----------------01 जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2005
सुरिंदर सिंह---------------01 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2006
हरजिंदर कौर--------------11 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2007
प्रदीप छाबड़ा--------------01 जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2008
कमलेश--------------------01 दिसंबर 2009 से 31 दिसंबर 2009
अनुचतरथ-------------------01 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2010
रविंदर पाल सिंह-------------01 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2011
राजबाला मलिक------------01 जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2012
सुभाष चावला-------------01 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2013
हरफूल चंद्र कल्याण-----01 जनवरी 2014 से 05 जनवरी 2015
पूनम शर्मा---------------06 जनवरी 2015 से 07 जनवरी 2016
अरुण सूद----------------8 जनवरी 2016 से  31 दिसंबर 2016
आशा कुमारी जसवाल---12 जनवरी 2017 से 08 जनवरी 2018
देवेश मोदगिल ---------- 9 जनवरी 2018 से 18 जनवरी 2018
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed