फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam BJP Members Expectations from Kiran Kher

भाजपा पार्षदों को भी हैं नई सांसद से उम्मीदें

Sun, 18 May 2014 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 May 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam BJP Members Expectations from Kiran Kher

एक दशक बाद भाजपा की सरकार आने से न सिर्फ आम जनता की उम्मीदें बढ़ी हैं, बल्कि भाजपा पार्षदों भी उत्साहित हैं। भाजपा का सांसद बनने से नगर निगम में भाजपा का जनाधार बढ़ा है।

विज्ञापन


निगम में अब भाजपा की सदस्यता 12 से बढ़कर 13 हो गई। भाजपा पार्षदों का कहना है कि निगम में अब न सिर्फ पार्टी की स्थिति मजबूत होगी बल्कि शहर के विकास कार्यों में जो अड़चनें आती थीं, वो भी अब नहीं रहेंगी।
विज्ञापन


हमें बहुत बड़ी जीत मिली है और हम बेहद खुश हैं कि इस बार केंद्र में भी हमारी सरकार होगी और शहर में भी। शहर के जो भी विकास कार्य रुके हुए हैं, वे अब जल्द पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश गुप्ता, पार्षद, वार्ड नंबर-16

प्रशासन का जो नगर निगम के प्रति रवैये होता था, वो अब पहले से जरूर बदलेगा। प्रशासन की तरफ से हमारे कई विकास कार्य बिना किसी वजह से वर्षों तक अटके रहते थे। हमें उम्मीद है कि अब ऐसा नहीं होगा।

सतिंदर सिंह, पार्षद, वार्ड नंबर-18

अब कोई पिक एंड चूज पॉलिसी नहीं होगी। जिन्होंने हमारे खिलाफ वोट दिया, उनका भी विकास होगा। निश्चित तौर पर नगर निगम में हम मजबूत हुए हैं।
देवेश मौदगिल, डिप्टी मेयर व पार्षद, वार्ड नंबर-22

हमारे विकास कार्यों में जो भी अड़चनें होती थीं, वो अब नहीं रहेंगी। हमें पूरा विश्वास है कि नगर निगम में भी किरण खेर का प्रभाव जरूर रहेगा। अफसरों का सहयोग भी पहले से ज्यादा बढ़ेगा।
मलकीत सिंह, शिअद पार्षद, वार्ड  नंबर-10

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed