{"_id":"e439d012f3d2e792c5b7ca423c6392b1","slug":"nagar-kirtan-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कीर्तन में गतका टीम के ऐसे करतब...सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कीर्तन में गतका टीम के ऐसे करतब...सब हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Apr 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैसाखी और खालसा पंथ की स्थापना दिवस पर शनिवार को सेक्टर-29 से भव्य और आकर्षक नगर कीर्तन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
नगर कीर्तन के दौरान बाबा बंदा सिंह बहादुर, बाबा दीप सिंह सहित अन्य महापुरुषों की आकर्षण झांकियां संगत को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
शहर के विभन्न भागों से होता हुआ सेक्टर-47 के गुरुद्वारा में नगर कीर्तन संपूर्ण हो गया। इस अवसर पर भारी संख्या में संगत शामिल हुए। जगह जगह पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान जगजीत सिंह गोरा कंग, चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन नैब सिंह, महासचिव हरजीत सिंह, पार्षद मलकीत सिंह, मेजर करनैल सिंह, अमर सिंह, हरवंश सिंह, हल्लोमाजरा के पूर्व सरपंच सुखजीत सिंह मौजूद थे। नगर कीर्तन सेक्टर-29 से शुरू होकर सेक्टर-30, 20, 21, 22, 23, 35, 34, 44, 45, 46 होते हुए सेक्टर-47 के गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हो गया।
विज्ञापन