{"_id":"6354c54e665a17784733e9da","slug":"nagar-council-employees-created-ruckus-for-picking-up-garbage-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: बुलडोजर से कचरा उठवाने पहुंचे अधिकारी, कर्मचारियों ने किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा, 20 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: बुलडोजर से कचरा उठवाने पहुंचे अधिकारी, कर्मचारियों ने किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा, 20 हिरासत में
Sun, 23 Oct 2022 10:13 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:13 AM IST
सार
फतेहाबाद से रोजाना करीब 40 टन कचरा निकलता है। कर्मचारी पिछले पांच दिन से हड़ताल पर है। इसके चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए है। यहां तक कि शहर में भी सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
बुलडोजर से उठवाया गया कचरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फतेहाबाद में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी है। फतेहाबाद में 200 टन कचरा जमा हो गया है। रविवार सुबह नगर परिषद अधिकारी ईओ ऋषिकेश चौधरी, सीएसआई मुकेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ पुराने एसडीएम निवास के सामने बने डंपिंग प्वाइंट पर बुलडोजर से कचरा उठवाने पहुंचे। बुलडोजर से जैसे ही कचरा उठाने का काम शुरू किया गया तो काफी संख्या में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। बुलडोजर के आगे बैठ गए, प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे कर्मचारियों में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन
पुलिस ने कर्मचारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया और 20 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले गए। कचरा डंपिंग प्वाइंट पर करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा और कर्मचारियों ने बुलडोजर से कचरा नहीं उठाने दिया। इसके बाद नप के ईओ ऋषिकेश चौधरी पुलिस टीम को साथ लेकर नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे और यहां से टाटा एस गाड़ियां निकलवाने का प्रयास किया। इसकी सूचना नप कर्मचारियों को लग गई और वह डंपिंग प्वाइंट से कार्यालय पहुंच गए और गाड़ियां नहीं निकालने दीं और टायरों की हवा निकाल दी। हालांकि कर्मचारियों के डंपिंग प्वाइंट से आने के बाद नप अधिकारियों ने बुलडोजर से कचरा उठवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जमा हो चुका है 200 टन कचरा
फतेहाबाद से रोजाना करीब 40 टन कचरा निकलता है। नप कर्मचारी पिछले पांच दिन से हड़ताल पर है। इसके चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए है। यहां तक कि शहर में भी सफाई नहीं हो रही है। दिवाली त्योहार के चलते शहर जहां सजा हुआ है, वहीं सड़कों पर कचरा बिखरा पड़ा है। डोर टू डोर कचरा उठान भी नहीं हो रहा है।
आगे बढ़ सकती है हड़ताल, आज होगा फैसला
नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर फतेहाबाद नगर परिषद व फायर ब्रिगेड कर्मचारी हड़ताल पर है। पहले दो दिन की हड़ताल थी और इसके बढ़ाकर 23 अक्तूबर तक कर दिया गया था। हड़ताल आगे बढ़ सकती है। संघ के ईकाई प्रधान सतपाल परिहार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ जबरदस्ती कर दी है। हड़ताल आगे बढ़ाने को लेकर दोपहर बाद फैसला लिया जाएगा।