Vinesh Phogat: अब नाडा के नोटिस से चर्चा में पहलवान विनेश फोगाट, 14 दिन में देना होगा जवाब
विनेश फोगाट फिलहाल विदेश में है। वह हंगरी के बुडापेस्ट में गुरुवार से शुरू हुई रैंकिंग सीरीज 2023 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। लंबे समय बाद वह किसी प्रतियोगिता में खेल रही हैं। ऐसे में सभी की निगाह उनके प्रदर्शन पर रहेगी। प्रतियोगिता 16 जुलाई तक चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की तरफ से नोटिस मिला है। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन को लेकर लाइमलाइट में रहीं विनेश नोटिस के बाद फिर से सुर्खियों में हैं। नाडा अधिकारी ने उनके निवास पर विजिट के दौरान उनके गैरहाजिर मिलने पर नोटिस दिया है। जिसका जवाब दो सप्ताह में देना होगा।
डोपिंग नियंत्रण अधिकारी ने 27 जून को नाडा के नियम के अनुसार विनेश के खरखौदा स्थित प्रताप कॉलोनी निवास स्थान का दौरा किया था। उस समय विनेश फोगाट उन्हें नहीं मिली थीं। कहा जा रहा है कि अधिकारी ने उनसे फोन पर संपर्क का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हुआ। अधिकारी ने इंतजार के बाद उनके पति पहलवान सोमवीर राठी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला।
नियम के उल्लंघन करने पर विजिट करने वाले अधिकारी अंकुश गुप्ता की रिपोर्ट पर नाडा ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। कहा जा रहा है कि विनेश फोगाट दिसंबर 2022 से पंजीकृत परीक्षण पूल (आरटीपी) का हिस्सा हैं। आरटीपी का हिस्सा होने वाले हर एथलीट को प्रत्येक तीन महीने में डोपिंग रोधी प्रशासन और प्रबंधन प्रणाली (एडीएएमएस) में अपनी आवासीय जानकारी अपडेट करनी होती है। इसमें फोन नंबर, एड्रेस, ई-मेल, यात्रा कार्यक्रम, प्रशिक्षण केंद्र और अन्य कार्यक्रम की जानकारी दी जाती है।
एक साल के अंदर इन आवश्यकताओं का अनुपालन करने में विफलता को डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन माना जाता है। एक साल के दौरान तीन ठिकाने की विफलता को डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन माना जाता है। विनेश फोगाट की तरफ से एक साल के अंदर अनुपालन न करने का यह पहला मामला है। ऐसे में इसे डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन नहीं माना जा सकता।
रैंकिंग सीरीज 2023 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी विनेश
विनेश फोगाट फिलहाल विदेश में है। वह हंगरी के बुडापेस्ट में गुरुवार से शुरू हुई रैंकिंग सीरीज 2023 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। लंबे समय बाद वह किसी प्रतियोगिता में खेल रही हैं। ऐसे में सभी की निगाह उनके प्रदर्शन पर रहेगी। प्रतियोगिता 16 जुलाई तक चलेगी।