{"_id":"585946f04f1c1b1b64e39e5d","slug":"nabha-jail-assault-case-the-accused-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल ब्रेक कांड: मिंटू समेत 5 आरोपियों की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल ब्रेक कांड: मिंटू समेत 5 आरोपियों की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा (पटियाला)
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
हरमिंदर सिंह मिंटू
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा जेल ब्रेक कांड के पांच आरोपियों हरमिंदर सिंह मिंटू, पलविंदर सिंह पिंदा, गुरप्रीत सिंह गोपी, जगतवीर सिंह तथा बिकर सिंह को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सिविल जज रामपाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इन सभी की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ा दी है।
पलविंदर सिंह पिंदा, बिकर सिंह तथा जगतवीर सिंह को राजपुरा में दर्ज एफआईआर नंबर 25 के तहत 22 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त तीनों आरोपियों की ओर से एडवोकट सरविंदर सिंह ग्रेवाल पेश हुए थे। हरमिंदर सिंह मिंटू को नाभा ब्रेक कांड में दर्ज हुए एफआईआर के अंतर्गत दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। मिंटू की ओर से एडवोकेट सिकंदर प्रताप सिंह अदालत में पेश हुए।
इसी प्रकार गुरप्रीत सिंह गोपी को भी 22 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि 27 नवंबर की सुबह कुछ हथियारबंद लोग नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए छह कैदी भगा ले गए थे। इनमें एक आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू और चार गैंगस्टर शामिल थे।