फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nabha jail assault case ,the accused police remand

जेल ब्रेक कांड: मिंटू समेत 5 आरोपियों की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी

Wed, 21 Dec 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा (पटियाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा (पटियाला) Updated Wed, 21 Dec 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
nabha jail assault case ,the accused police remand
हर‌म‌िंदर स‌िंह म‌िंटू - फोटो : File Photo
नाभा जेल ब्रेक कांड के पांच आरोपियों हरमिंदर सिंह मिंटू, पलविंदर सिंह पिंदा, गुरप्रीत सिंह गोपी, जगतवीर सिंह तथा बिकर सिंह को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सिविल जज रामपाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इन सभी की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


पलविंदर सिंह पिंदा, बिकर सिंह तथा जगतवीर सिंह को राजपुरा में दर्ज एफआईआर नंबर 25 के तहत 22 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त तीनों आरोपियों की ओर से एडवोकट सरविंदर सिंह ग्रेवाल पेश हुए थे। हरमिंदर सिंह मिंटू को नाभा ब्रेक कांड में दर्ज हुए एफआईआर के अंतर्गत दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। मिंटू की ओर से एडवोकेट सिकंदर प्रताप सिंह अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन


इसी प्रकार गुरप्रीत सिंह गोपी को भी 22 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि 27 नवंबर की सुबह कुछ हथियारबंद लोग नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए छह कैदी भगा ले गए थे। इनमें एक आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू और चार गैंगस्टर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed