फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Muslim ladies on triple talaq issue, panipat news

मुस्लिम समुदाय की महिला बोलीं- तीन तलाक कुरान में है तो इसे बदला क्यों जाए?

Thu, 11 May 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Thu, 11 May 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Muslim ladies on triple talaq issue, panipat news
triple talaq - फोटो : Demo Pic
प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर लंबे समय से उठ रहा तीन तलाक का मुद्दा समुदाय की महिलाओं को पसंद नहीं है। महिलाओं ने साफ का कहा कि कुरान में तीन तलाक हैं तो इस पर बोलने वालों को इसके महत्व को समझना चाहिए। समुदाय की महिलाएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सम्मेलन में शामिल होने आई थीं। महिलाओं ने मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता शाहनबाज हुसैन के न आने पर आफसोस जताया। 
विज्ञापन


सम्मेलन में आईं मुस्लिम समुदाय की महिलाओं अशोक विहार कॉलोनी निवासी जुलिज, सीमा और जोनी, महादेव कॉलोनी की समीम, मोसिना, शबाना और हनुमान कॉलोनी निवासी अमीरना, नरसिंह ने कहा कि तीन तलाक कुरान में है। कुछ लोग कुरान को ही झुठलाने में लगे हैं। ऐसे लोगों को अपनी सोच को बदलनी चाहिए। कुरान में जो लिखा है, वही ठीक है।
विज्ञापन


बताया कि उन्हें कार्यक्रम में राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और दूसरी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर बुलाया गया था। कार्यक्रम में ऐसा कुछ नहीं दिखा। महिलाओं ने कहा कि विभागों में अधिकारी जन्म प्रमाण पत्रों के नाम पर उनसे उल्टे-सीधे सवाल करते हैं। वे अपनी समस्याओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता के सामने रखने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed