फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Musical night at tagore theatre under police week

डॉली के गीतों पर थिरके जनता के रखवाले

Tue, 12 Nov 2013 01:44 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Nov 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
Musical night at tagore theatre under police week
पुलिस वीक के तहत सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस द्वारा टैगोर थियेटर में म्यूजिकल नाइट आयोजित की गई। इसमें गायिका डॉली नारंग ने अपने गीतों से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन सत्य गोपाल, आईजी आरपी उपाध्याय और एसएसपी नौनिहाल सिंह भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान आईजी उपाध्याय ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सभी को करीब लाना है। आयोजन का नाम भी रखा गया है जीना इसी का नाम है।

यह सिटी पुलिस को उनकी ड्यूटी से रू-ब-रू करवाता है। आईजी के संबोधन के बाद स्टेज से बिखरने लगे गायिका डॉली नारंग के स्वर। उन्होंने शुरुआत की अल्ला तेरो नाम से।
विज्ञापन


डॉली ने भक्तिरस को समाप्त किया सत्यम शिवम सुंदरम के टाइटल सांग से। फिर शुरू हुआ उन पुराने गीतों को सफर जिन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के जवानों, अधिकारियों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉली नारंग के पति शम्मी नारंग ने शेर-ओ-शायरी से सबको मोहित कर डाला। फिर डॉली और गौरव वत्स ने नया दौर का गीत ‘साथी हाथ बढ़ाना’ पेश किया।

डॉली का साथ की-बोर्ड पर दे रहे थे अनिल, ढोलक और तबले पर मौजूद रहे दलीप, ओक्टोपैट पर मौजूद रहे संदीप और गिटार पर शम्मी और सूरज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed