फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   musical evening for tribute to gazal king jagjit singh in punjab kala bhawan chandigarh

पंजाब कला भवन की शाम रही जगजीत सिंह के नाम, कुछ इस तरह

Mon, 10 Oct 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Oct 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
musical evening for tribute to gazal king jagjit singh in punjab kala bhawan chandigarh
पंजाब कला भवन में जगजीत सिंह की याद में म्यूजिकल इवनिंग - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कला भवन चंडीगढ़ की शाम गजलों के बादशाह जगजीत सिंह के नाम रही। उनकी याद में एक म्यूजिकल प्रोग्राम रखा गया। यह कार्यक्रम संगम सोसायटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने पंजाब कला परिषद् और डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स की ओर से करवाया गया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सिटी बेस्ड गजल सिंगर व कंपोजर आरडी कैले ने जगजीत सिंह की गजल मैंडा इश्क भी तू मैंडा यार वी तू से की। उसके  बाद उन्होंने जगजीत सिंह की अगली गजल लोग हर मोड़ पे रुक-रुक के संभलते क्यों हैं पेश की तो श्रोता भी उनके साथ गुनगुनाने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद एफसीआई के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुशील नागपाल ने जगजीत सिंह की मश्हूर गजल प्यार का पहला खत लिखने में पेश की तो पंजाब कला भवन का रंधावा ऑडिटोरियम श्रोताओं की तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों कलाकारों ने जगजीत सिंह की कई गजलों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। कीबोर्ड पर उनके साथ हैपी, तबले पर ज्ञान चौरसिया, गिटार पर जे एस जग्गी, ढोलक पर प्रवीन राठी ने संगत की।


आरडी कैले पंजाब नैशनल बैंक मैनेजर रिटायर्ड हैं। संगीत में उनकी रुचि बचपन से ही थी। वह पिछले 20 सालों से संगीत के क्षेत्र से प्रत्यक्ष तौर पर अपना योगदान दे रहे हैं। वह खुद भी गजल कंपोज करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed